फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव / दीपक शर्मा )एनआईटी 86 विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा के सुपुत्र नीरज शर्मा की शक्ति उस समय दोगुणा हो गई, जब जिला बसपा के प्रभारी रतनपाल चैहान अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस मे शामिल हो गए। रतनपाल चैहान ने कहा कि बसपा गुजरे जमान की बात बनकर रह गई है, वर्तमान मे कांग्रेस पार्टी ही जिला एवं देश का भला कर सकेगी। उन्होंने कहा कि नीरज शर्मा से मेरा परिवारिक रिश्ता है और हमेशा मेरी नजदीकी रही है, मान सम्मान मिला है, इसलिए वापसी पर मुझे बड़ी खुशी हो रही है। बसपा छोड़ कांग्रेस मे शामिल होने पर पूर्व वरिष्ठ महापौर मुकेश शर्मा ने कहा कि रतनपाल चैहान व उनके साथ कांग्रेस मे शामिल हुए सैॅंकड़ों कार्यकर्ता हमारे परिवार का हिस्सा हैं। बसपा छोड़ कांग्रेस मे शामिल होने वालों मे विरेन्द्र कुमार वर्मा, राजू चैरसिया, राजपाल सिंह, रघुबीर सिंह, प्रेम सिंह, मुकेश चैहान, रविन्द्र चैहान, पंकज गुप्ता, हरेन्द्र स्वामी व इन्द्रजीत गौतम ने हाथ के निशान मे आस्था जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाकर चंडीगढ़ भिजवाएंगे, ताकि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र मे अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाया जा सके।
Related Posts
मैक कान्वेंट स्कूल में लगाई गई विज्ञान प्रर्दशनी
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।एनएच-3 स्थित मैक कान्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रर्दशनी का आयोजन बहुत उत्साह के साथ किया गया जिसमें सभी…
रमेश डागर जी को निर्विरोध अगले तीन वर्षों के लिए हरियाणा एजुकेटर्स क्लब का अध्यक्ष चुना गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर –88 में हरियाणा एजुकेटर्स क्लब की AGM का आयोजन…
श्रीविष्णु महापुराण कथा में बल्लबगढ़ पहुंचे हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल गोयल
बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव ) | चावला कॉलोनी में स्थित अग्रवाल धर्मशाला मे श्री देव गुरु बरहस्पति ट्रस्ट द्वारा श्री विष्णु…