फरीदाबाद /दिल्ली (विनोद वैष्णव ) | कांग्रेस हाईकमान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा को विधायक दल का नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में एक नए जोश का संचार हुआ है। इसी कड़ी में आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित निवास पर जाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए उनका मुंह मीठा कराते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान श्री हुड्डा ने भी लखन सिंगला के साथ-साथ उनके साथ आए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव में जी तोड़ मेहनत करने पर उनका मुंह मीठा कराते हुए उनकी हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘सोनिया गांधी जिंदाबाद’ ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ ‘भूपेंद्र हुड्डा जिंदाबाद’ ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया है। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा का 75 पार का नारा पूरी तरह से जनता ने नकार दिया और भाजपा को उसकी जमीनी हकीकत दिखाने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भले ही प्रदेश मेें कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने से चूक गई हो, लेकिन कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के हक-हकूक की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि निराश होने की जरुरत नहीं है बल्कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की कार्यशैली पर पैनी नजर रखकर जनता के हकों के लिए संघर्ष करें। श्री हुड्डा ने कांग्रेसी नेता लखन सिंगला द्वारा 44 हजार वोट हासिल करने पर उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्होंने इस चुनाव को पूरी ताकत से साथ लड़ा, जनता ने उन्हें असीम समर्थन दिया है, इसके लिए वह जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बनने का काम करें। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने श्री हुड्डा को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेगा और इन पांच सालों के दौरान जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम करेगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रेनू चौहान, आरडी वर्मा, कुंवर बालू सिंह अधिवक्ता, बालकिशन वशिष्ठ पूर्व चेयरमैन, संदीप वर्मा, आकाश सैनी, सोताश गुर्जर, सतीश ठाकुर, कर्मबीर खटाना, गोबिंद कौशिक, टीकाराम, संजय शर्मा सीही, विरेंद्र शर्मा प्रधान सेक्टर-8, गयालाल गुप्ता, कपिल गुप्ता, मोंटू सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
Related Posts
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा विनाश की जड़ का संदेश
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में डायरेक्टर हायर एजुकेशन (हरियाणा )के निर्देशानुसार एंटी ड्रग्स इकाई द्वारा नशा मुक्त…
मंत्री मूलचंद शर्मा ने आईएमटी एसोसिएशन द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की
बल्लभगढ़ (विनोद वैष्णव) : प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आईएमटी एसोसिएशन द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में…
Start recording like a pro with the help of these 6 tips
Fingerstache YOLO cred single-origin coffee Shoreditch. Flannel Shoreditch try-hard, mlkshk forage Godard jean shorts quinoa church-key bitters actually small batch…