फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | प्रतिभाएं प्रकृति की देन होती हैं। केवल उन प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए किसी मंच या माध्यम की आवश्यकता होती है। यह बात सैक्टर-21 बी, फतेहपुर चंदीला स्थित स्नेह काॅन्वेन्ट स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद विजयी प्रतियोगियों को पुरूस्कृत करते हुए यूको. बैंक की प्रबंधक एस. सिन्धू ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आविष्कार आवश्यकता की जननी होते हैं और ऐसे ही प्रयासों से किसी नए आविष्कार का जन्म होता है। उन्होंने अध्यापक-अध्यापिकाओं का आह्वान किया कि वे बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार ही प्रेरित करें। ताकि वे अपनी प्रतिभा को समाज के सम्मुख प्रस्तुत कर सकें। स्कूल की प्रिंसीपल गीता मित्तल ने कहा कि हमारा मकसद केवल बच्चों में उनकी रूचि को प्रोत्साहित करना है। ताकि वे अध्यापकों के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को और प्रबल कर सकें। प्रबन्धक शानू चन्दीला ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने जो प्रदर्शन किया है वह केवल अपनी ही सूझ-बूझ का नतीजा है। चेयरमैन वीरेन्द्र चन्दीला ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हर्षिता, आशा, अंजली, श्वेता सहित सैंकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।
Related Posts
तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर राधा नरुला ने डा0 अशोक तंवर को लड्डू खिलाकर किया खुशी का इजहार
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )|हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में तीन बड़े राज्यां में सत्ता हासिल…
अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नीरल कुकरेजा ने झटके तीन स्वर्ण पदक
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : एनआईटी 3 में रहने वाली विश्व पदक विजेता मोनल कुकरेजा की छोटी बहन नीरल कुकरेजा ने…
गूर्जर के लिए पार्षद दीपक चौधरी द्वारा आयोजित जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गूर्जर का बल्लभगढ के पार्षद दीपक चौधरी ने अग्रसैन चौक पर…