पलवल(दीपक शर्मा /योगेश शर्मा)।पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि आज गांव थंथरी मे आयोजित इस कार्यक्रम मे पुलिस कर्मचारियो, महिला थाना से दुर्गा शक्ति टीम से प्रधान सिपाही अनिता, व उनकी टीम, डिविनटी सर्वस के कलाकारो, व गांव की औरतो व लडकियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोंजन एम.एस.सी कम्पनी जनौली के सहयोंग से पलवल पुलिस एंव डिविनिटी सवर्स गुरूग्राम के कलाकारों के द्वारा प्रत्येक माह किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओ को महिला सस्कतीकरण, तथा महिलाओ व बच्चो के साथ होने वाले छेडछाड के अपराधो व महिलाओ व बच्चों के अधिकारो के बारे मे जागरूक किया गया।मिस कविता सारन टीम लीडर डिविनिटी सर्वस गुरूग्राम के द्वारा महिलाओ व बच्चों के साथ होने वाले अपराधो के बारे मे जानकारी दी गई। उसके बाद एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। जिसमे नाटक के माध्यम से महिलाओ व बच्चों पर होने वाले अत्याचारो के बारे मे जानकारी दी गई। आपतिजनक स्थिती से निपटने के लिये आत्म रक्षा की ट्रेनिंग दी गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो व महिलाओ को उनके साथ होने वाले अपराधो से निपटने व आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही करने के तरीको के बारे मे समझाया गया। उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करना है। गांव की महिलाओ को इस कार्यक्रम से काफी प्रेरणा मिली है। दुर्गा शक्ति टीम की महिला प्रधान सिपाही अनिता के द्वारा महिलाओ को दुर्गा शक्ति एप के बारे मे जानकारी दी। इस एप के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने के बारे मे भी जानकारी दी गई।
Related Posts
क्राईम ब्रांच 56 ने कमला फार्म हाउस में चोरी करने वाले 3 आरेापियांे को दबोचा बरामद की पीतल की मुर्ति।
( विनोद वैष्णव )| 13 जनवरी 2018 को यशपाल रावत पुत्र रंजित सिंह रावत निवासी निजामुदीन दिल्ली मैनेजर कमला फार्म…
तंबाकू मुक्त होगा फरीदाबाद जिला, बनेगा माडॅल -संबंध हैल्थ फाउंडेशन ने पुलिस अफसरों का किया सम्मान
फरीदाबाद, Vinod Vaishnav /Brajesh Bhadoriya। पुलिस कमीश्नर डा.हनीफ कुरेशी ने कहा है कि फरीदाबाद जिले को तंबाकू मुक्त बनाकर इसे…
इस्कॉन संस्था द्वारा डीएवी कालेज में एक मेगा इवेंट ‘ उम्मीद’ का आयोजन किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| इस्कॉन संस्था द्वारा डीएवी कालेज, फरीदाबाद एन.आई.टी में एक मेगा इवेंट ‘ उम्मीद’ का आयोजन किया…