फरीदाबाद, ( विनोद वैष्णव ) : शहर में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार की रात को सैक्टर-18 में एक ऐसे ही गिरोह ने पंजाब केसरी कार्यालय के बाहर खड़ी कुछ लग्जरी कारों के साइड मीरर समेत इस सैक्टर के अन्य वाहनों के भी साइड मीरर खोल लिए। अपराधियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। फिलहाल मामले की शिकायत मिलने के बाद ओल्ड फरीदाबाद थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का जल्द खुलासा किया जाएगा। सैक्टर-18 में पंजाब केसरी का कार्यालय है। पंजाब केसरी समूह में कार्यरत पीडि़त सूरजमल ने बताया कि शनिवार रात वह अपने निवास जिसमें की पंजाब केसरी का कार्यालय भी है के बाहर अपनी फॉर्चूनर (एच.आर.-60-0012) खड़ी की थी। रात को सभी सो गए। सुबह जब आंख खुली तो उनके होश उड़ गए। उनकी गाडी के साइड मीरर खोल लिए। इसी तरह से उनके पास स्थित एक और बाहर खड़ी इनोवा गाडी जोकि कुछ देर पहले ही वह खरीददकर लाए थे उनकी गाडी के भी साइड मीरर खोल कर ले गए। इसी तरह चोरों ने सैक्टर-17 में भी कई गाडियों के साइड मिरर चुरा लिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दे दिए गए हैं।
Related Posts
न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों ने डीसी का किया स्वागत
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों ने एसोसिएशन के प्रधान विनोद वैष्णव की अध्यक्षता में…
डॉ मिनाक्षी पांडेय की नजर से श्री वृन्दावन एक दिव्य दैविक धाम – पार्ट 2
वृन्दावन भगवान कृष्ण की लीला से जुडा हुआ है। यह स्थान श्री कृष्ण भगवान के बाललीलाओं का स्थान माना जाता…
विशेष अभियान के तहत चेकिंग के दौरान 2489 वाहनों के काटे चालान
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव/ ब्रजेश भदौरिया ) :- श्रीमान पुलिस पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो IPS के आदेशानुसार अपराध पर अंकुश…