फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। एन.एच.-5 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शीतल डेंटल वल्र्ड के डाक्टरों की टीम ने लोगों के दांतों की जांच करते हुए उन्हें निशुल्क परामर्श एवं दवाईयां वितरित की। शिविर में करीब 126 मरीजों की जांच की गई। डा. शीतल एवं डा. सुमित ने शिविर में आए लोगों को दांत स्वस्थ्य रखने के बारे में जागरुक किया और उन्हें परामर्श दिए। शिविर में भाटिया पैथोलॉजिकल लेब ने शुगर एवं खून की भी जांच की। इस अवसर पर केएल शर्मा, आरपी शर्मा, प्रधान गजेंद्र सिंह वाधवा, प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरबंस सिंह सेठी, बीएस वालिया, मनप्रीत सिंह, कमल भाटिया, श्रीमती कमलेश शर्मा, कविता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
Related Posts
लिंगयास विद्यापीठ में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | लिंगयास विद्यापीठ में 23/09/2023 को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया । कार्यकर्म का आयोजन…
एन.एस.एस स्वयंसेवकों ने मनाया पौधारोपण पखवाडा
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : आजादी के अमृत महोत्सव पर महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वन महोत्सव एवं पौधारोपण पखवाडा कार्यक्रम…
पलवल के विधायक दीपक मंगला से पलवल क्षेत्र की जनता है परेशान
पलवल के विधायक दीपक मंगला से पलवल क्षेत्र की जनता है परेशान : कृष्ण भारद्वाज जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा…