फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): हमें टाउन पार्क को इतना खूबसूरत बनाना है कि राष्ट्रीय स्तर पर इसकी खूबसूरती की चर्चा हो | ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 टाउन पार्क के औचक निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए | इस निरीक्षण के दौरान विपुल गोयल ने पूरे टाउन पार्क के ट्रैक पर सफाई को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए | विपुल गोयल ने लोगों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए पौधों को रात में पानी देने के भी निर्देश दिए | उन्होने टाउन पार्क की खूबसूरती बढाने के लिए आम लोगों से भी रायशुमारी की | टाउन पार्क के हर कोने को हरा भरा बनाया जा सके, इसके लिए विपुल गोयल ने हुडा अधिकारियों को एक ब्लूप्रिंट बनाने के भी आदेश दिए | साथ ही उन्होने वरिष्ठ अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन टाउन पार्क के निरीक्षण का भी आदेश दिया | विपुल गोयल ने कहा कि पार्क को खूबसूरत बनाने के लिए खास किस्म के पौधे लगाए जाएंगे जिससे म्यूजिकल फाउंटेन के साथ पार्क की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे | इस मौके पर विपुल गोयल ने पार्क में ओपन एयर थिएटर का भी मुआयना किया | विपुल गोयल ने कहा कि टाउन पार्क को हरियाली, खूबसूरती और मनोरंजन का मिश्रण बनाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए वो कोई कसर नहीं छोडेंगे | विपुल गोयल ने अधिकारियों को कहा कि इस पार्क को नौकरी बजाने की बजाय घर के पार्क की तरह तैयार करें | विपुल गोयल ने टाउन पार्क में पक्षियों को पानी पिलाने के लिए जगह जगह वाटर हैंगिग पॉट लगाने के साथ दाना डालने के लिए भी जगह बनाने के आदेश दिए | इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता राजीव शर्मा, एसडीओ एस के गुप्ता, पार्क का रखरखाव कर रही फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि रवि दयाल, युवा भाजपा नेता अमन गोयल और संजय बतरा भी मौजूद रहे |
Related Posts
एम वी एन विश्वविद्यालय की अनूठी पहल “एक छात्र – एक पेड़”
पलवल (विनोद वैष्णव ) | एम वी एन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में प्रथम वर्ष के छात्र एवं…
“Camp Discovery” a unique summer programme by MADE EASY SCHOOL
Delhi ( Vinod Vaishnav ) | Summer is here! And it’s time for holidays and what best way to make…
जनता की सुविधा को देखते हुए टैक्स जमा कराने वालों के लिए नगर निगम मुख्यालय के तीनों जोनों में 16 अप्रैल से नागरिक सुविधा केन्द्र खोले गये है
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। नगर निगम के निगमायुक्त मौहम्मद शाइन की पहल पर जनता की सुविधा को देखते हुए टैक्स…