फरीदाबाद vinod vaishnav | फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से श्री शिरडी साईधाम के दर्शन के लिए तीर्थ यांत्रियों की बस को बड़े हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। करीब 50 तीर्थ यात्रियों की बस को भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक टेकचंद शर्मा और युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सभी ने यात्रियों को साईं बाबा के दर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। गोपाल शर्मा ने विपुल गोयल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को तीर्थ यात्रा करवाना बहुत ही पुण्य का काम है और सभी समर्थ लोगों को इन कामों में सहभागिता करनी चाहिए। साथ ही सभी भक्तों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साई बाबा के जयकारे लगाए। वहीं विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि अध्यात्म और भक्ति का रास्ता लोगों को अच्छाई से जोड़े रखता है और विपुल गोयल इस तीर्थ यात्रा सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेता अमन गोयल ने बताया कि उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से हर महीने विभिन्न धामों के यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों की बस को रवाना किया जाता है। इस मौके पर पंडित मुकेश शास्त्री,बीजेपी के पार्षद सुभाष आहूजा, छत्रपाल, महिला भाजपा की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, जितेंद्र चौधरी,बशीर खान, राजकुमार,मनीष राघव, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र बबली ,राकेश सूरी, बलवान शर्मा, विजय शर्मा, एलपी सिंह, राजकुमार, पूर्व पार्षद धर्मपाल, हरकेश प्रधान और जमालू प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Related Posts
घेवर(सावन महीने की मिठाई ) पर कोरोना वायरस की मार के चलते 50 % बिक्री कम हो रही है :- संचालक रमेश हलवाई
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव)।सावन के महीने में सावन की प्रसिद्ध मिठाई घेवर की सोंधी -सोंधी महक हलवाईयों की दुकानों की तरफ…
चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्षोत्सव एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन हुआ संपन्न
Vinod Vaishnav | आम्रपाली कल्चरल फाउंडेशन ने मैगपाई टूरिस्ट काम्प्लेक्स (सेमिनार हॉल -1) में “चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्षोत्सव एवं सम्मान समारोह” का भव्य…
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस डे
फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य चेयरमैन धर्मपाल…