फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य चेयरमैन धर्मपाल यादव, डायरेक्टर दीपक यादव, सुनीता यादव, मुख्यातिथि के तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने बच्चों को प्रभु यीशु मसीह और क्रिसमस के बारे में बताया। बच्चे संता क्लॉज की पोशाक में सज कर आए। इस अवसर पर बच्चों ने, ङ्क्षजगल बेल, ङ्क्षजगल बेल की धुन पर थिरकते हुए सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। बच्चों ने क्रिसमस कैरोल गाकर अपनी श्रद्धा को प्रकट किया। पहली कक्षा से लेकर तीसरी कक्षा के बच्चों के बीच फैंसी फ्लोरिक प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने कई कार्यक्रम पेश किया। उन्होंने प्रभू यीशु मसीह से संबंधित झांकियां निकालीं और नए साल व क्रिससम की शुभकामनाएं दीं। विजेताओं को स्कूल की प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य की ओर से सम्मानित किया गया। इसी दौरान ङ्क्षकडर गार्डन के बच्चों को चर्च में ले जाया गया जहां बच्चों ने प्रार्थना की। प्रिसिपल ज्योति चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
Related Posts
ए.बी.ऍम पब्लिक स्कूल,सेक्टर-89,ग्रेटर फरीदाबाद में पृथ्वी दिवस मनाया गया
एफरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | ए.बी.ऍम पब्लिक स्कूल,सेक्टर-89,ग्रेटर फरीदाबाद में पृथ्वी दिवस मनाया गया जिसका शुभ आरम्भ विद्यालय के…
मॉडल सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी का त्योहार
बल्लमगढ़( विनोद वैष्णव ) | भगत सिंह कॉलोनी में मॉडल सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी का…
अग्रवाल पब्लिक स्कूल में लगाया गया नेत्र जांच शिविर, 361 लोगों ने कराई जांच
बल्लभगढ़(विनोद वैष्णव )।अग्रवाल पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 के प्रांगण में रविवार को समाजसेवी हेमलता की दूसरी पुण्य तिथि पर नि:शुल्क नेत्र…