पलवल (विनोद वैष्णव/दीपक शर्मा )| स्वामी विवेकानंद स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य चेयरमैन धर्मपाल यादव, डायरेक्टर दीपक यादव, सुनीता यादव, मुख्यातिथि के तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए स्कूल के चेयरमैन एम् एस दहिया ने बच्चों को प्रभु यीशु मसीह और क्रिसमस के बारे में बताया एवं बधाई दी । बच्चे संता क्लॉज की पोशाक में सज कर आए। इस अवसर पर बच्चों ने, ङ्क्षजगल बेल, ङ्क्षजगल बेल की धुन पर थिरकते हुए सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। बच्चों ने क्रिसमस कैरोल गाकर अपनी श्रद्धा को प्रकट किया। पहली कक्षा से लेकर तीसरी कक्षा के बच्चों के बीच फैंसी फ्लोरिक प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने कई कार्यक्रम पेश किया। उन्होंने प्रभू यीशु मसीह से संबंधित झांकियां निकालीं और जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन ने नए साल व क्रिससम की शुभकामनाएं दीं। विजेताओं को स्कूल की प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य की ओर से सम्मानित किया गया। इसी दौरान ङ्क्षकडर गार्डन के बच्चों को चर्च में ले जाया गया जहां बच्चों ने प्रार्थना की। प्रिंसिपल भगत सिंह एवं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया
Related Posts
कन्या विद्यालय में मानव रचना की ओर से मॉडल लैब की शुरुआत
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के एक पायलट प्रोजेक्ट तहत हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मौजूद…
This article will make your backstage experience amazing!
Keffiyeh authentic occupy ennui Carles street art. Beard VHS 8-bit, disrupt trust fund actually YOLO. Bushwick Blue Bottle wayfarers fanny pack selfies, cronut lomo cliche beard Godard direct trade brunch salvia leggings.
लिंग्याज इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसिस मेंलगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | कोविड-19 की इस बड़ती महामारी से बचने के लिए ना केवल देश का स्वास्थय विभाग…