फरीदाबाद Vinod Vaishnav । सेक्टर 16ए ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस व सेविस एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में वाइल्ड लाइफ नेचर पर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के नामचीन 18 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों से वाइल्ड लाइफ नेचर से संबंधित प्रश्र पूछे गए। इसका उद्देश्य छात्रों को वाइल्ड लाइफ नेचर के प्रति जागरूकता लाना था। ताकि वे इसके प्रति संवेदनशील हो सकें। रोटरी ग्रेस के अध्यक्ष रोटेरियन गौतम चौधरी ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों के वाइल्ड लाइफ की जानकारी से अवगत कराना था। मौजूदा समय में जिस तरह से जंगल कट रहे हैं। कई ऐसे जंगली जानवर समय से पहले मर रहे हैं। जिससे पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस जागरूकता अभियान के जरिए छात्रों को इसके प्रति संवेदनशील बनाना था। प्रतियोगिता में 132 छात्रों ने हिस्सा लिया। 44 टीमें बनाई गई थी। छात्रों की हौसला अफजाई के लिए रोटरी 3011 के जोनल को-ऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र, जोनल एडमिनिस्ट्रिर रोटेरियन अमित जुनेजा उपस्थित थे। प्रथम स्थान मॉडर्न विद्या निकेतन अरावली हिल्स, दूसरा स्थान तक्षशिला मॉडल स्कूल सेक्टर 3, और तीसरा स्थान सेफ्रान स्कूल रहा। इस अवसर पर रोटेरियन अरूण बजाज, सतीश गुप्ता, बी के गुप्ता, संजीव ग्रेवर आदि उपस्थित थे।
Related Posts
टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय देते हुए दर्षकों को रोमांचित कर दिया
पलवल( विनोद वैष्णव )| डी.पी.एस पलवल के प्रांगण में डिस्ट्रिक्ट बास्केट बाॅल व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें…
स्वस्थ भारत आंदोलन : मोदी जी का स्वस्थ भारत
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक के युवाओं को सक्षम ,स्वस्थ, आत्मनिर्भर बनाने के…
लेगो लीग इंडिया- 2018 का गुरुग्राम से हुआ आगाज़
गुड़गाँव Vinod Vaishnav : प्रथम लेगो लीग इंडिया प्रतियोगिता की शुरुआत 13 जनवरी से गुरुग्राम के पाथवेस स्कूल से हुआ |…