फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | श्री तत्कालेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में एस.डी हाई स्कूल ने गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ए.सी चौधरी ने मंदिर के प्रधान हर्ष मल्होत्रा,महासचिव बंसीलाल कुकरेजा,कोषाघ्यक्ष सुनील महाजन व अन्य समाजसेवियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ए.सी चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य है इसलिए हमेशा देश की ख्ुाशहाली और तरक्की के बारे में सोचना और समाज में भाईचारा बना रहे इसके लिए मिलजुलकर रहना। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिसकी सभी ने तारीफ की। इस अवसर पर ए.सी चौधरी ने स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू मित्तल,अध्यापकगण आशा राजपाल,कमल पुजं एवं रमाकांत शर्मा को स्कूल में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान हर्ष मल्होत्रा,महासचिव बंसीलाल कुकरेजा,कोषाघ्यक्ष सुनील महाजन ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों द्वारा पेश की गई लघु नाटिका बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं ने वहां मौजूद सभी अभिभावकों की आखों में आंसू ला दिए। इस अवसर पर इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू मित्तल,अध्यापकगण आशा राजपाल,रंजीत कौर,रवीना तलवार,सुदेश सचदेवा,मनविन्द्र कौर,कमल पुजं,संतोष मल्होत्रा,उमादत्त व अन्य गणमान्य लोग जिसमें पंडित मनोज कौशिक,पंडित नंदकिशोर,केवल कृष्ण सचदेवा,महेश बजाज,ओपी बजाज,गुलशन सहगल,सुनील शर्मा,पुष्पा थापर मोहिनी वर्मा,रीटा रामपाल,पूनम ग्रोवर व सुदेश रामपाल मौजूद रहे।
Related Posts
सतलोक आश्रम फरीदपुर फरीदाबाद में बिना दहेज के हुई रमैंणी (विवाह)*आज दिनांक 27 मई 2023 सतलोक आश्रम फरीदपुर फरीदाबाद में बिना दहेज के विवाह संपन्न हुआ।
*सतलोक आश्रम फरीदपुर फरीदाबाद में बिना दहेज के हुई रमैंणी (विवाह)*आज दिनांक 27 मई 2023 सतलोक आश्रम फरीदपुर फरीदाबाद में…
एमवीएन विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ अलाइड हेल्थ साइंसेज के भौतिक चिकित्सा विद्यार्थियों ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ फ़िज़ियोथेरेपिस्ट द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कनेक्ट -2 कार्यक्रम में भाग लिया
पलवल (विनोद वैष्णव )|एमवीएन विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ अलाइड हेल्थ साइंसेज के भौतिक चिकित्सा विद्यार्थियों ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ फ़िज़ियोथेरेपिस्ट द्वारा आयोजित…
स्नेचिंग की कई वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को दबोचा
स्पेशल सेल सेक्टर 85 निरीक्षक राजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने फरीदाबाद शहर में स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम…