फरीदाबाद(दीपक शर्मा /योगेश शर्मा )| 65 वी नेशनल स्कूल गेम्स मे कुंदन ग्रीन वैली स्कूल हमेशा की तरह फरीदाबाद का नेतृत्व कर रहा है । जिसमे दिनांक 5/2/2020 से लेकर 12/2/2020 तक जींद मे 65 वी राष्ट्रीय गेम्स का प्रतिनिधि कौशल कैंप का आयोजन होगा जिसमे की कुंदन ग्रीन वैली स्कूल से चयनित छात्र अनंत राघव, भावना शर्मा एवं हिमांशी नेगी को कैंप मे ट्रेनिंग दी जायगी । गत वर्षो के भाति इस वर्ष भी कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के खिलाडी अपने और अपने प्रदेश का नाम गुजरात के नदिअद मे दिनांक 15/2/2020 से लेकर 19/2/2020 65वी नेशनल स्कूल गेम्स मे नाम उज्जवल करना जा रहे है । इस बात से पुरे स्कूल मे हर्ष एवं उल्लास का माहौल है और टीम को रवाना करने से पूर्व विद्यालय के चेयरमैन श्री भारत भूषण शर्मा एवं निर्देशिका श्री मति कमल अरोरा जी ने बच्चो का तिलक कर एवं मिठाई खिला कर उन्हें रवाना किया ।कुंदन ग्रीन वैली स्कूल की खिलाडी हिमांशी नेगी , भावना शर्मा एवं अनंत राघव के रवाना होने से पूर्व विद्यालय के चेयरमैन श्री भारत भूषण शर्मा जी ने कहा की मे आशा करता हूँ कि हमारे विद्यालय कि छात्र – छात्राएं हमेशा कि तरह इस प्रतियोगिता मे अपने विद्यालय , प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे और हर बार कि तरह नेशनल टीम कि ट्रॉफी भी कुंदन ग्रीन वैली स्कूल कि तरफ से ही होगा जो कि देश के अंदर कुंदन ग्रीन वैली स्कूल बल्लबगढ़ का नेतृत्व करेंगी ज्ञातव्य है कि पिछले 3 साल से नेशनल फेंसिंग कैंप का आयोजन कुंदन ग्रीन वैली स्कूल मे हो रहा है ।
Related Posts
ग्राम सचिवों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।राज्य पंचायत संसाधन केंद्र और हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी के दिशा निर्देशन में जिला पंचायत संसाधन केंद्र…
सेंट ब्रिजमोहन लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल-एमएस वशिष्ठ पीएचडी अवॉर्ड से हुए सम्मानित
( विनोद वैष्णव ) | सेंट ब्रिजमोहन लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमेंं स्कूल…
जैन समाज ने कृष्णपाल गूर्जर के मंत्री बनने पर दी बधाई
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) | देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के सांसद कृष्णपाल गूर्जर को अपने मंत्रिमंडल में शामिल…