पार्षद दीपक चौधरी ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया

दिल्ली /फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के सामने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय 18000 वोट लेने वाले नगर निगम के पार्षद दीपक चौधरी ने जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया। नई दिल्ली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर फरीदाबाद जजपा के जिला अध्यक्ष राजाराम ठाकुर भी मौजूद थे।