पलवल (दीपक शर्मा /योगेश शर्मा ) : 25 फरबरी 2020 को सिविल सर्जन पलवल डॉक्टर ब्रह्म डीप ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुधोला का औचिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर्स व स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद मिला। सिविल सर्जन ने सभी स्टाफ को टाइम पर आने की व दिल लगा कर काम करने की हिदायत दी व सिविल सर्जन ने साफ साफ शब्दों में कहा की किसी भी डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ यदी किसी भी प्रकार की शिकायत मिली तो उसे अनदेखा नही किया जाएगा व उक्त के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपना कार्य ईमानदारी से करने के आदेश दिये । उन्होंने आश्वाशन दिलाया की स्टाफ की कमी के संदर्भ में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा । सिविल सर्जन ने डॉ संतोष SMO दुधोला को निर्देश दिए की सभी कर्मचारी अपनी हाजरी बायोमेट्रिक पर लगाना सुनिश्चित करें I
Related Posts
वाणिज्य (एसएफएस) में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्रशिक्षण
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : लर्ननेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स, जीईईटी परियोजना के तहत, डीएवी कॉलेज में बी.कॉम अंतिम वर्ष के छात्रों…
नई दिल्ली में रेल भवन में रेल मंत्री पियूष गोयल को पुष्प गच्छ भेंट करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल
Vinod Vaishnav | हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि हिसार में हरियाणा सरकार द्वारा विकसित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानन…
हरियाणा के विकास पुरूष ने बढख़ल क्षेत्र के मनोहर सपने को किया पूरा: सीमा त्रिखा
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। बढखल विधानसभा की विधायक सीमा त्रिखा ने मनोहर सपने को हरिझण्डी मिलने पर खुशी जाहिर की…