फरीदाबाद(विनोद वैष्णव): वैश्य समन्वय समिति के सदस्य व विभिन्न वैश्य संगठनों से जुड़े समाजसेवी रामकिशोर अग्रवाल ने आज 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का चैक मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष के लिए फरीदाबाद से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता को सौंपा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह अपनी क्षमता अनुसार कोरोना के लिए सहयोग करे। इस दौरान विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भी रामकिशोर अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा की सोच रखने वाले लोगों के कारण ही समाज जिंदा है। इसलिए समाजसेवा के कार्यों में न केवल स्वयं बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए बल्कि इसके लिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। जब सब मिलकर समाज हित के लिए आगे आएंगे तो बड़े से बड़े संकट को काबू किया जा सकता है। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने यह भी कहा कि कोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान फरीदाबाद में जहां शासन और प्रशासन की तरफ से जरूरमंदों के लिए बेहतरीन कार्य किए गए वहीं समाजसेवी संस्थाओं ने भी कोरोना महामारी के दौर में अविस्मरणीय सहयोग दिया है जिसके लिए वे स्वयं और भाजपा सरकार उनकी आभारी है।
Related Posts
विकास चौहान बने फरीदाबाद श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के जिलाध्यक्ष
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। फरीदाबाद श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना की मीटिंग महाराणा प्रताप भवन सैक्टर 8 फरीदाबाद में संपन्न…
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में यज्ञ प्रक्रिया के साथ हुआ नवागंतुक छात्रों के शिक्षण सत्र का आगाज
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा महाविद्यालय में नवागंतुक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के उपलक्ष्य…
HC Public senior secandry school मंझावली की छात्रा नीतू ने 448 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |HC Public senior secandry school मंझावली की छात्रा नीतू ने 448 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त…