दिल्ली/चंडीगढ़(विनोद वैष्णव )। शनिवार को रोहतक में उस समय इनेलो को बड़ा झटका लगा जब इनेलो के युवा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाली समेत इनेलो के अनेकों युवा साथियों ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दिल्ली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व वरिष्ठ जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए सभी युवा साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इनके अलावा जेजेपी में रोहतक के वार्ड नंबर 13 से जिला पार्षद धर्मबीर, वार्ड नंबर तीन से जिला पार्षद हरजीत, सुरेंद्र पटवारी बलम्बा आदि भी जेजेपी में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान मौजूद रहे।जेजेपी में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि वे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जेजेपी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला जैसी युवा शक्ति के साथ जुड़कर वे प्रदेश हित में कार्य करना चाहते है।इस अवसर पर जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने कहा कि इन सभी के शामिल होने से रोहतक जिले में पार्टी को और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह अच्छे, मेहनती साथियों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।
Related Posts
पृथला से विधायक नैना सिंह चौटाला की हरी चुनरी चौपाल के अगले चरण का आगाज
फरीदाबाद/चंडीगढ़( विनोद वैष्णव )। जननायक जनता पार्टी समाज के हर हाथ को रोजगार और हर घर-परिवार को समृद्ध बनाने के…
विश्व मजदूर दिवस पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में सम्मानित हुए कामगार
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ यानी ‘वर्ल्ड लेबर डे’ सेलिब्रेट किया गया। इस…
25 दिसंबर को हमारी संस्था फीवा द्वारा ओमेक्स ग्रुप के सहयोग से जो विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन वर्ल्ड स्ट्रीट के प्रांगण में किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | 25 दिसंबर को हमारी संस्था फीवा द्वारा ओमेक्स ग्रुप के सहयोग से जो विशाल रक्तदान…