पलवल(विनोद वैष्णव)।गांव मर्रोली के पूर्व सरपंच चाचा देवीराम का बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने के कारण स्वर्गवास हो गया। चाचा देवीराम ने लगभग 25 वर्षों तक निशुल्क व निस्वार्थभाव से गांव मर्रोली व आस-पास के गांवों के हजारों बच्चों को पढाया। उन्होंने समाजसेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर सदैव गऊ सेवा व समाजसेवा में संलग्न रहे। देवीराम द्वारा पढाए हुए सभी बच्चे कामयाबी के शिखर पर पहुंचे। देवीराम का जन्म 1 जनवरी 1941 में गांव मर्रोली में चौधरी जहारिया व माता कमेरी के घर हुआ। उन्होंने सन 1960 में बीए ऑनर्स की शिक्षा प्राप्त की। देवीराम गांव मर्रोली के तीन बार सरपंच मनोनित किए गए। अपने सरपंची के कार्यकाल में देवीराम ने गांव मर्रोली में अनेक विकास कार्य करवाए, जिनका वर्णन आज भी गांव के लोग करते हुए नहीं थकते। उन्होंने अपना समस्त जीवन समाजसेवा को समर्पित कर दिया।
Related Posts
कोलगेट के तत्वाधान में आर्य कुलम विद्यापीठ में किया गया दांत चिकित्सा शिविर
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| आर्यकुलम विद्यापीठ पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में एवं कोलगेट के सौजन्य से बच्चों को स्वास्थ्य…
जी. बी. एन. विद्यालय सेक्टर 21 डी में पर्यावरण सभा का शानदार आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) जी. बी. एन. विद्यालय, 21 डी में पर्यावरण सभा का आयोजन बड़े ही शानदार अंदाज़ में…
सतयुग दर्शन वसुन्धरा पर स्थित अनुपम ध्यान-कक्ष की सुन्दरता देखने पहुँचे एमरलड हाईट्स सोसाईटी के सदस्य
फऱीदाबाद(विनोद वैष्णव )| ग्राम भूपानी स्थित, हरियाणा का प्रमुख श्रद्धा स्थल ध्यान-कक्ष यानि समभाव-समदृष्टि का स्कूल आजकल बहुत चर्चा में…