फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। हरियाणवी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) ने मनोहर सरकार से प्रदेश में हरियाणवी बोली को भाषा का दर्जा देने की मांग की है। हाइफा के अध्यक्ष वरिष्ठ फिल्म अभिनेता जनार्दन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में देशभर में नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है। नई नीति में प्राइमरी तक मातृ भाषा या स्थानीय बोली में शिक्षा प्रदान करने की बात कही गई है। एसोसिएशन के जिला फरीदाबाद कोर्डिनेटर कुलदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा के गठन के समय से ही यहां के लोग हरियाणवी बोली को राजकीय भाषा के रूप में मान्यता देने की गुहार लगाते रहे हैं। बोली को मान्यता न होने से प्रदेश के कलाकारों को आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों पर तवज्जो नहीं मिल पा रही है। अगर हरियाणवी को भाषा का दर्जा मिलता है तो यहां की कला-संस्कृति का बेहतर तरीके से विकास होगा और इसे विश्वभर में पहचान मिल पाएगी। फिल्म स्टार यशपाल शर्मा, निर्देशक संदीप शर्मा, कोरियोग्राफर लीला सैनी ने कहा कि हाइफा के एजेंडे में भी हरियाणवी बोली को भाषा का दर्जा दिलवाने और स्कूली स्तर पर अभिनय का विषय पाठ्यक्रम में शामिल करवाने की बात शामिल है। कुलदीप सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के पास हरियाणवी बोली की लिपि संबंधी पूरी रूपरेखा तैयार है, जिसे अभिनेता-लेखक राजू मान एवं कवि-साहित्यकार वी.एम. बेचैन ने संग्रह किया हुआ है। अगर सरकार चाहे तो हरियाणवी बोली के मसौदे के लिए कोई आयोग गठित किया जा सकता है। इसके लिए उनकी एसोसिएशन पूर्ण रूप से साथ है।
Related Posts
सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में हरियाली तीज व 72वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में हरियाली तीज व देश की आज़ादी की 72वीं वर्षगांठ बड़े ही…
आमिर खान प्रशंसकों के बीच “कयामत से कयामत” तक की विशेष स्क्रीनिंग में हुए शरीक
( विनोद वैष्णव ) |अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपनी पहली फिल्म “कयामत से कयामत तक” के साथ…
खुशाली कुमार ने गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बाइकिंग के डर पर पाया काबू
( विनोद वैष्णव ) |प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर से अभिनेत्री बनी खुशाली कुमार ने संगीतकार-गायक गुरु रंधावा और तुलसी कुमार…