( विनोद वैष्णव ) |सलमान खान ने अपनी पिछली सुपरहिट फिल्म “टाइगर ज़िंदा है” में हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर टॉम स्ट्रुथर्स के साथ काम किया था और इनकी इस साझेदारी के चलते दर्शकों को फ़िल्म में कई बेहतरीन एक्शन सीन देखने का मौका मिला था।”टाइगर ज़िंदा है” में टॉम स्ट्रुथर्स के साथ कर के सलमान खान इनके काम के मुरीद हो गए थे। टॉम की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा था कि,”टॉम ने जिस तरह से स्टंट को डिज़ाइन किया है वह अद्धभुत है। स्टंट में उनकी विशेषज्ञता ने निश्चित रूप से हमारी फिल्म को हॉलीवुड के स्तर पर पहुंचा दिया है।”ऐसा कहा जाता है कि जब बॉलीवुड के भाईजान को अगर किसी का काम पसंद आ जाता है तो फिर से उनके साथ काम करने की इच्छा रखते है चाहे वो हीरोइन की बात हो या फिर डायरेक्टर और टेक्निकल टीम की बात।और इस बार सलमान खान एक बार फिर टॉम स्ट्रुथर्स के साथ फ़िल्म “रेस 3” में काम करेंगे। सूत्रों की माने तो,”रेमो डिसूजा की फ़िल्म में एक्शन पैक क्लाइमेक्स सीन को टॉम स्ट्रुथर्स की निगरानी में फ़िल्माया जाएगा। फ़िल्म की टीम फिलहाल अबु धाबी में फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त है और अगले महीने के मध्यम से एक्शन सीन को फ़िल्माया जाएगा।”टॉम इससे पहले डार्क नाइट राइज और इनिप्टिकुल जैसी फिल्मों के लिए क्रिस्टोफर नोलन के साथ कई फ़िल्मो में काम कर चुके है। और फिलहाल भारतीय फाइट मास्टर अनल अरसु के साथ फ़िल्म के क्लाइमेक्स की प्लानिंग कर रहे है।सूत्रों के अनुसार,”रेमो इन दोनों के साथ विचारविमर्श कर रहे है। रेमो, टॉम, अनल की तिकड़ी पिछले तीन महीनों से एक्शन सीन की कोरियोग्राफी की योजना बना रहे है।”यह फ़िल्म का आखिरी शेड्युल होगा जिसके बाद फ़िल्म पर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। फ़िल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Related Posts
नोटबुक का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक असामान्य प्रेम कहानी का एक नया पेज किया गया पेश
नोटबुक का ट्रेलर के साथ एक दिलचस्प प्रेम कहानी प्रस्तुत करते हुए फ़िल्म के निर्माता बॉलीवुड की किताब में नई…
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत को मिल रही सफ़लता से, रितिक का सीना गर्व से हुआ चौड़ा
( विनोद वैष्णव )| रितिक रोशन ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ में भारतीय एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन की सराहना…
भागवत कथा के समापन पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन, उमड़ा हजूम
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| ग्रीनफील्ड कॉलोनी में समाजसेवी अनीता शर्मा के नेतृत्व में 30 अगस्त से चल रही भागवद कथा…