फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स की जिलाध्यक्ष संगीता आहुजा ने कहा कि कोरोना काल में उनके पास कई ऐसी शिकायतें आई हैं जब विभिन्न वर्गों के लोगों के अधिकारों का हनन किया हो। ऐसे में अब ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स द्वारा जिले में अधिकारों के प्रति जागरुकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। वैबीनार के जरिए विभिन्न वर्गों के लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। संगीता आहुजा ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जिनके अधिकारों का सरेआम हनन किया जाता है परंतु उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं होती कि वे इसके खिलाफ आवाज उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में जब उनके पास इस तरह के कई मामले आए तो उन्होंने इस विषय पर लोगों को जागरुक करने का निर्णय लिया। इसमें आरडब्ल्यूए, ग्राम पंचायतों, समाजसेवी संस्थाओं, औद्योगिक व श्रम संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। संगीता आहुजा ने कहा कि जन्म लेने के साथ ही मनुष्य को कई मूलभूत अधिकार स्वत: ही मिल जाते हैं। भारत का संविधान देश के सभी नागरिकों को उनके अधिकारों की गारंटी देता है। इतना ही नहीं इसे तोडऩे वाले को सजा भी देता है। संगीता आहुजा ने कहा कि मानवाधिकार की सुरक्षा के बिना सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक आजादी खोखली है तथा मानवाधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेवारी बनती है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के अधिकारों की व्याख्या की गई है। इसलिए अपने अधिकारों के प्रति लोगों को अवश्य जागरुक होना चाहिए ताकि लोगों का शोषण न हो सके। इसमें ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स लोगों के साथ खड़ा है।
Related Posts
महिलाओं का सफ़र हो सुरक्षित,ब्रेकथ्रू लेकर आया हाइपर लोकल कैंपेन
फरीदाबाद(vinod vaishnav )| महिलाओं के आने-जाने के रास्तों, परिवहन के साधनों को सुरक्षित बनाने के मुद्दे को लेकर महिला अधिकारों…
रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्थापना दिवस के अवसर पर रायन इंटरनेशनल स्कूल ,फरीदाबाद के छात्रों ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से एक बेबाक बातचीत की :-प्रधानाचार्य निशा शर्मा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्थापना दिवस के अवसर पर रायन इंटरनेशनल स्कूल ,फरीदाबाद के छात्रों…
कन्या स्कूल को तबेला बना दिया, कहते हैं बेटी पढ़ाओ, शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री पर भड़के पाराशर
फरीदाबाद: हरियाणा के शिक्षा मंत्री और फरीदाबाद के शिक्षा विभाग के अधिकारी अपना कामकाज करने में पूरी तरह से फेल…