फरीदाबाद(एसपी सिंह/बृजेश भदौरिया)|विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, तिगांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन एवं जजपा के प्रदेश महासचिव धर्मपाल यादव के साथ स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव, जजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश सहरावत व उपाध्यक्ष बलजीत जाखड़ भी उपस्थित रहे। सहरावत ने इस अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा शिक्षा के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूल जिस प्रकार से लड़कियों की मुफ्त एडमीशन एव मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध करा रहा है उससे इस क्षेत्र की प्रतिभाओं को काफी प्रोत्साहन मिला है। उन्हें इस बात की खुशी है कि स्कूल के उद्घाटन केे अवसर पर लड़कियों की मुफ्त एडमीशन का जो कमिटमेंट किया गया था वह आज भी लागू है और इसमें स्कॉलरशिप, मेधावी छात्राओं को स्कूटी, लैपटॉप आदि देकर प्रोत्साहित करने जैसे बड़े प्रयास भी जुड़ गए हैं। स्कूल के इन प्रयासों की उन्होंने उन्मुक्त रूप से सराहना की। इस अवसर पर जजपा प्रदेश महासचिव धर्मपाल यादव ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि वे सभी दुष्यंत चौटाला के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं ताकि वे फिर से पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने दफ्तर से प्रदेश और जनकल्याण के कार्यों को गति दे सकें। गौरतलब है कि चौटाला बीते 6 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे जिसकी जानकारी उन्होंने अपने टवीटर हैंडल से दी थी। श्री यादव ने गत दिनों लागू किए गए किसान बिलों पर बातचीत करते हुए कहा कि जजपा किसानों की पार्टी है और हमेशा से ही किसानों के हित के लिए कार्य किया है। कुछ लोग किसानों को बरगला कर निराधार विरोध पैदा कर रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसानों के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने देंगे, इसलिए ही उन्होंने पूरा आश्वासन दिया है कि एमएसपी को खत्म नहीं किया जाएगा और किसानों के हितों का पूरा संरक्षण किया जाएगा। वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपना कार्य संभालेंगे और किसानों के हितों को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर ठाकुर राजाराम, बेेघराज नागर, अशोक कुमार, संजय त्यागी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
राष्ट्रपति भवन में उद्योगपति एस एस बांगा रूपांतरण: तिहाड़ से हरिद्वार पुस्तक राष्ट्रपति को भेंट करते हुए।
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। सार्क चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जनरल असेंबली मेंबर एस एस बांगा ने अपनी संपादित…
दा न्यू ऐज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोनीजा पलवल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
पलवल (विनोद वैष्णव/दीपक शर्मा ) दा न्यू ऐज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोनीजा पलवल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस…
एमबीएन स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के सहयोग से सीपीई कंटिन्यूइंग फार्मेसी एजुकेशन का आयोजन किया गया
पलवल (विनोद वैष्णव )।हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल पंचकूला द्वारा एमबीएन विश्वविद्यालय में आज 7 अप्रैल को एमबीएन स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल…