फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। एमपीएस इंटरनेशनल स्कूल, गांव जंवा में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानचार्य अरुणा चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालक सुनील चौहान व सभी अध्यापकों ने ने बच्चों को दीपावली पर ग्रीन पटाखे चलाने और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। पटाखों का उपयोग हमारी पर परा का अंग है। चूँकि हमारी पर परा पर्यावरण की पोषक रही है इसलिये हमें पर्यावरण हितैषी और सुरक्षित दीपावली मनाना चाहिए। यह काम प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर खुद कर सकता है। अरुणा चौधरी ने बच्चों को समझाया कि पटाखे चलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, ऐसे में ग्रीन पटाखे ही चलाएं और न्यायालयों के आदेश की पालना करते हुए सिर्फ 8 बजे से 10 बजे के बीच ही पटाखे चलाएं। अरुणा चौधरी ने बच्चों का प्रेरणा दी कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की जि मेदारी है। दीपावली दियों का त्योहार है खुशियों का त्योहार है इसे मिलजुल मनाना चाहिए और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
Related Posts
कर्मभूमि स्कूल के बच्चो ने 12वीं हरियाणा बोर्ड परीक्षाओ में मारी बाजी
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| कर्मभूमि सी.सै. स्कूल, नंगला रोड, एनआईटी फरीदाबाद का 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा।…
IIAG ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में “राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन
Vinod Vaishnav | आज के वैज्ञानिक युग में ज्योतिष का महत्व निरंतर बढ़ता जा रहा है| नित-नूतन ज्योतिष के क्षेत्र…
कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के सितारे शिखा और शिवा नरवाल इंडियन नेशन स्क्वाड मे करेंगे देश का नेतृत्व
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | जैसे कि आप सबको ज्ञात ही है कि शिखा नरवाल और शिवा नरवाल किसी परिचय…