पलवल(योगेश शर्मा /बबलू)।पलवल 16 नवंबर। हथीन के विधायक प्रवीण डागर ने सोमवार को गांव मंडकोला में हरियाणा रोडवेज की एक बस जो सुबह मंडकोला से सोहना व वाया इंद्री, व वापिस मंडकोला, हथीन, गहलब कौंडल, मानपुर वाया बहीन होडल के लिए हरी झंडी दिखाई । उन्होंने बताया कि यह बस सुबह 6:30 बजे मंडकोला से सोहना व वापिस होडल के लिए रोजाना चलेगी तथा पलवल से नूंह वाया मंडकोला एक अतिरिक्त बस का संचालन भी किया गया है।उन्होंने कहा कि इन दोनों बसों के संचालन से पलवल से नूंह, हथीन व आस पास के गांवों के आमजन व कर्मचारियों को सोहना, गुरुग्राम व अन्य जिलों में जाने आने में सुविधा होगी। हथीन क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं का कोई अभाव नहीं होने दिया जाएगा प्रत्येक गांव के लिए परिवहन की कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की सरकार की कोशिश रहेगी।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कि हरियाणा रोडवेज पूरे भारतवर्ष में आवागमन का सबसे अच्छा साधन है जो हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ प्रदेश से लगते हुए राज्य उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में भी निरंतर सेवा दे रही है।इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक प्रवीण डागर व जीएम रोडवेज एनके गर्ग जी का दोनों बसों के संचालन पर धन्यवाद किया। इस मौके पर जी.एम. रोडवेज पलवल एन.के. गर्ग, डी.आई. रोडवेज पलवल डिपो मांगेराम चालक, पूर्व सरपंच वीर सिंह ग्राम मंडकोला, सरपंच प्रतिनिधि देवी सिंह, प्रताप सरपंच मंडोरी, नरेंद्र सरपंच गांव बिचपुरी, करतार डागर, मुकेश डागर एडवोकेट, नेपाल डागर, नरेश डागर, महेंद्र महाशय जी, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
जिला प्रशासन की पहली इलेक्ट्रिक कार को उपायुक्त यशपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि आने वाले समय में पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लए हमें इलेक्ट्रॉनिक…
भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट के उप-निदेशक मनिषा झा व मोहित हंस का बीएमए के अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत
भिवाड़ी (मुकेश कुमार) : भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट के उप-निदेशक मनिषा झा व मोहित हंस का…
अन्वेषा शर्मा ने फिर जीता स्वर्ण पदक और किया प्रदेश का नाम रोशन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024 महाराष्ट्र के पुणे में 22 से 26 मई तक हुई जिसमें देश…