लवल(योगेश शर्मा /बबलू)।उपायुक्त नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में जिला आयुष विभाग पलवल में कोविड से बचाव के लिए जनसामान्य में संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ जसवीर अहलावत ने बताया कि नगर परिषद् पलवल की कूड़ा उठाने वाली गाडिय़ों के माध्यम से कोविड़ से बचाव के संदेशों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह संदेश 18 नवंबर तक लगातार लोगों में प्रसारित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि जिला के मंदिर,गुरुद्वारों व मस्जिद के माध्यम से लोगों में कोविड़ बचाव की अपील की जा रही हैं। पलवल में लक्ष्मीनारायण मंदिर,जंगेश्वर मंदिर,खोटा मंदिर,गुरुद्वारा सिंह सभा व हथीन क्षेत्र की कई मस्जिदों में कोविड़ से बचाव के संदेश माइक द्वारा दिए जा रहे हैं।डॉ सुनील तथा डॉ राजकुमार ने पुलिस लाइन में आयुर्वेदिक दवा वितरित की शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता होर्डिंग भी लगाए गए हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ जसवीर अहलावत ने अपील की सभी लोग सरकार द्वारा बताएं गए तीन महत्वपूर्ण दिश निर्देशों का पालन करें,आपस में दो गज की दूरी बना कर रखे। मुंह को कपड़े या मास्क से ढके। साफ सफाई का ध्यान रखें। साथ ही दिनचर्या में योग का शामिल करें,तुलसी,अदरक,लहसुन,आमला व गर्म पानी का सेवन करें।
Related Posts
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल ने सामाजिक दायित्व निभाते नेत्रहीन खिलाड़ियों को 10 हज़ार रुपये का चेक भेंट किया
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । स्थानीय नाहर सिंह स्टेडियम में नेत्रहीन खिलाड़ियों के क्रिकेट मैच में इन विशेष खिलाड़ियों का मैच…
बाबा बन्दा वीर बैरागी के 350वें जन्मदिन पर सेमिनार आयोजित हुआ
जीन्द(विनोद वैष्णव)| बाबा बन्दा वीर बैरागी के 350वें जन्मदिन पर जीन्द के बुलबुल काम्पलैक्स में एक सेमिनार का आयोजन किया…
पेटीएम मॉल ने खुदरा स्टोरों के लिए पीओएस समाधान पेश करते हुए; ASUS इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की
पेटीएम मॉल ने खुदरा स्टोरों के लिए पीओएस समाधान पेश करते हुए; ASUS इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की मंच…