( विनोद वैष्णव ) | वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में 17 मई को समर कैम्प का आयोजन किया गया था जिसका समापन 29 मई को ग्रेड फिनाले के आयोजन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत आदरणीय मुख्य अतिथि संदीप जोशी प्रदेश महामंत्री बीजेपी , रघुवीर भड़ाना (ब्लू ऐजंलस स्कूल के चेयरमैन) ), पवन अग्रवाल (धर्म पब्लिक स्कूल के चेयरमैन) के द्वारा दीप प्रवज्जन से की गई। इन सब की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को चार चाँद लगाए।स्कूल की प्रिसींपल मती सुषमा गौर ने समर कैंप के बारे में बताया कि स्कूल आठ गतिविधियाँ वाद्य संगीत, आर्ट एंड क्राफट, डांस एंड ड्रामा आत्मरक्षा प्रशिक्षण, योगा, कुकिंग ;ूपजीवनज पितमद्ध , एबैक्स, व्यक्तित्व निखार आदि का आयोजन किया गया जिसमें 108 बच्चों ने भाग लिया और यह सभी गतिविधियाँ सिखाई गई। कैम्प के माध्यम से बच्चों की आंतरिक प्रतिभा का विकास हुआ। कक्षा नौवी की अनम तथा करूणा ने हिंदी व अंग्रेजी में अपने व्यतव्यों में समर कैम्प के बारे में तथा अपना अनुभवों को बताया।संगीत की धुन सभी जीवो को मंत्र मुग्ध कर देती है समर कैम्प के विद्यार्थियों ने संगीत वाद्य तथा ’’अच्युत्यम केशवं राम नारायणं’’ प्रस्तुति बड़ी ही मनमोहक दी। आज के समय में आत्म रक्षा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है जिसकी कक्षाएं समर कैम्प में विद्यार्थियों ने ली तथा बेहद निपुण ढंग से प्रदर्शित किया।एबैकस हमारे मस्तिष्क को सक्रीय बनाता है एबैकस कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी बहुत आकर्षक प्रस्तुति दी।अनेक सामाजिक कुरीतियाँ जैसे बाल विवाह, भू्रण हत्या, बालमजदूरी को मनोरंजक ढंग से समाज में जागरूकता लाने हेतू नुक्कड़ नाटक व नृत्य नाटिकाओं द्वारा प्रदर्शित किया। नन्हे बच्चों का हरियाणवी न्त्य विशेष आकर्षण था।स्वच्छता में दी देवता निवास करते है प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए, स्वच्छ भरत अभियान को नन्हे विद्यार्थियों ने बड़े ही प्रेरणात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।स्कूल की निदेशक विजय लक्ष्मी जी ने समर कैम्प बच्चों की असीम उपलब्धियों की तारीफ की तथा कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजनों का होना अत्यंत आवश्यक है। रचना भल्ला (ए. बी. एम. स्कूल की प्रीसींपल) भी कार्यक्रम में अपस्थिति थी। कक्षा प्रथम के विद्यार्थी उत्कर्ष की मां तथा कक्षा नवीं की छात्रा अनम की मां ने स्कूल के प्रयासों को बहुत सराहा।
Related Posts
मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेज के 15वें संस्करण की हुई शुरुआत
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेज के 15वें संस्करण की आज ज़ोरों-शोरों से शुरुआत हुई जिसमें दिल्ली-एनसीआर…
सीही गांव की सरदारी ने पूर्व विधायक आनंद कौशिक का किया स्वागत
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी को लोगों ने अपना समर्थन देकर सरकार बनाई है उसी को देखते हुए…
सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा में स्नेहा वशिष्ठ ने किया जिला टॉप, नेहा बत्रा रही द्वितीय स्थान पर
इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकउंटैंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा घोषित सीए के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में औधोगिक नगरी के युवाओ ने शानदार प्रदर्शन किया है I जिसमे इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में फरीदाबाद निवासी स्नेहा वशिष्ठ ने 600 में से 480 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है, नेहा बत्रा ने 600 में से 475 अंक हासिल कर जिले में द्धितीय स्थान हासिल किया है, प्रभात सिंह ने 600 में से 443 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान, अंशिका आर्या ने 600 में से 433 अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान तथा वैभव चावला ने 600 में से 428 अंक हासिल कर जिले में पाँचवा स्थान हासिल किया है I 2025 को प्लाट नंबर 43, सेक्टर 20Aस्थित आईसीएआई भवन में फरीदाबाद शाखा के चेयरमैन सीए राजेंदर सिंह ढिल्लों, शाखा के एग्जीक्यूटिव मेम्बर सीए विनायक गर्ग ने ग्रोइंग प्लांट भेंट कर व उपहार भेंट कर उपस्थित स्टूडेंट का अभिनन्दन किया I सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले छात्रों और उनके परिवार को फरीदाबाद शाखा के चेयरमैन सीए राजेंदर सिंह ढिल्लों,ने बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की I