अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में तैयारियों का जायजा लेने आईं उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी

0
26992451_10156282147454101_7182197795938202584_n

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : उत्तर प्रदेश का अपना घर हरियाणा से कम नहीं होना चाहिए। हमारी संस्कृति बड़ी समृद्ध है। इसका बेहतर तरीके से प्रदर्शन किया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में तैयारियों का जायजा लेने आईं उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को ऐसे ही सुधार के निर्देश दिए तो बेहतरी के लिए कई सुझाव भी दिए।अपने दौरे के दौरान जब रीता बहुगुणा जोशी ने बड़ी चौपाल के पास हरियाणा के अपना घर पर नजर डाली तो बड़ा सा अपना घर देख हैरान हुईं। बोलीं कि उत्तर प्रदेश के अपना घर से वहां की सांस्कृतिक का पता चलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यूपी के अपना घर में आंगन होना चाहिए। कुआं और नकली हैंडपंप भी बनाया जाए। अयोध्या नगरी की थीम पर तैयार की जा रही मुख्य चौपाल भी उन्होंने देखी। मेला परिसर का जायजा लेते हुए जब पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी जब घाटों तक पहुंची को कुछ कमियां भी नजर आईं तो उन्होंने कहा कि वाराणसी के घाट तो मोक्ष के द्वार हैं। इनकी सुंदरता कायम रहनी चाहिए। रीता बहुगुणा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सूरजकुंड मेले में उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राम, कृष्ण और बुद्ध की धरती है। मेले में उत्तर प्रदेश की कला और संस्कृति के अलग-अलग नमूने देखे जा सकते हैं। मेले के माध्यम से प्रदेश के हस्तशिल्पियों और कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उनके साथ उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, सांस्कृतिक विभाग के सचिव हीरा लाल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी तथा सूरजकुंड मेला के नोडल अधिकारी राजेश जून भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *