अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैक्टर 10 स्थित तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया

now browsing by tag

 
32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड षिल्प मेले में आज हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी पहुंचे awesome blog company environment magazine music new अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन के फरीदाबाद जिला पदाधिकारियों कार्यकारिणी का विस्तार किया गया आदर्श महिला महाविद्यालय के चुनाव में महासचिव पद के लिए अशोक बुवानीवाला एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुंदरलाल अग्रवाल लगातार दूसरी बार विजयी रहें उद्योग मंत्री विपुल गोयल के उपहारों से पीएम राहत कोष के लिए एकत्र हुए ढाई करोड़ एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एम वी एन स्कूल के सभागार कक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र/छात्राओं के लिए विदाई समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया एम वी एन विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया एमवीएन विश्वविद्यालय में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 445 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी एशियन अस्पताल के डाॅक्टरों ने 10 वर्षीय आंचल की टांग को कटने से बचाया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अपील पर सभी धर्म के लोगों ने धार्मिक स्थलों पर फहराया तिरंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल टैगोर पब्लिक स्कूल ढाई साल की नव्या सूद ने अपनी शतरंज प्रतिभा का लोहा मनवाया दिल्ली के रामलीला मैदान से लिखी गई है कई राजनीतिक परिवर्तन की इबारत-दुष्यंत चौटाला दीक्षा पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल की विधानसभा को मिलकर बनाएंगे क्लीन एंड ग्रीन- संजय बत्रा पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निवास पर नववर्ष की बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाईन सरसों खरीदने की योजना से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन रेडिसन ब्लू में 13 फरवरी को :-नूपुर गुप्ता बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट रहा अच्छा ब्लयू एंजिल ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने फरीदाबाद पुलिस को भेंट की स्कॉर्पियो कार मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर आज फरीदाबाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान को लाभ देने के लिए सरकार ने गोबरधन योजना शुरू की विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने किकबॉक्सिंग में जीता पदक विधायक नगेन्द्र भडाना ने राजीव कालोनी में लक्ष्मी डेयरी वाली गली में बनने वाली सीमेटिड सडक का विधिवत शुभारंभ किया विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टीपरचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों का निरिक्षण किया और कमी पाए जाने पर अधिकारीयों को जमकर लताड़ लगायी विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न- 36 में 33 लाख रूपये की लागत से बनने वाली  रोड के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया विधायक मूलचंद शर्मा ने वार्ड न. 40 में 20 लाख रूपये की लागत से इंटर लॉकिंग टाइल लगाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर माँ का महत्व बताया :- विजय लक्ष्मी वैष्णव ब्राह्मण बैरागी समाज ने होली मिलन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल ने मनाया क्रिसमस सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित मानवता-फेस्ट-2018 सतयुग दर्शन वसुन्धरा में रामनवमी यज्ञ महोत्सव पर - विशाल शोभा-यात्रा का आयोजन साजिद नाडियाडवाला की "बागी 2" ने पहले दिन शानदार 25.10 करोड़ के साथ खोला अपना खाता! सुलझाई बलाईंड मर्डर केस की गुत्थी हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान बने राजेन्द्र दहिया
 
Posted by: | Posted on: March 8, 2018

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैक्टर 10 स्थित तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैक्टर 10 स्थित तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद नगर निगम की महापौर श्रीमती सुमन बाला ने शिरकत की। इस अवसर पर महिला मण्ंडल की और से श्रीमती सुमन बाला का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुश्री सुमेधा बाठियां, रोलर हॉकी की खिलाडी भी मुख्य रूप से उपस्थित थी। ते.म.म.उपाध्यक्ष श्रीमती सुनिता नाहटा, ते.म.म. निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सुमंगला बोरड ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सुमन बाला ने कहा कि आज का दिन हम सभी महिलाओं के लिए काफी महत्व रखता है क्योकि आज महिला दिवस है और हमें अपने ऊपर गर्व है कि हमारे लिए इस दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि महिला वह है जो कि दो घरो को बनाती है एक ससुराल व दूसरा मायका। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मसम्मान देने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडनी चाहिए और महिलाओं को भी पुरूषो के बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए। क्योकि एक वाहन बिना एक पहिये के नहीं चलता उसी प्रकार जीवन की गाडी भी महिला और पुरूष दोनो के सहयोग के बिना नहीं चल सकती। उन्होंने समस्त महिला मण्डल को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष रंजू नौलखा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में सशक्त कदम बढाया है। उन्होनेे बताया कि आज महिला सशक्तिकरण के सुंदरतम स्वरूप को विभिन्न पोस्टरो एवं बैनरो के माध्यम से वी-कैन शीर्षक से आयोजित होने वाली देशव्यापी रैलियों में दर्शाया गया और एक सशक्त अपील की गयी कि अगर हम साथ है तो कुछ भी असँभव नहीं है। हर कन्या को उसका अधिकार मिलेेगा और हर महिला को उसका सम्मान मिलेगा।इस अवसर पर महिला मंडल की सचिव ललिता बैद, कोर्डिनेटर कमला लूनिया ने कहा कि इतना ही नहीं भारतीय संस्कृति की पहचान, नारी का परिधान (साड़ी) को सुरक्षित रखते हुए हमने एक दिन, एक साथ, एक समय में हजारों की संख्या में महिलाएं एकत्रित की है जिससे सशक्तिकरण का संदेश जन जन तक पहुंचे और इसका विश्व कीर्तिमान बने। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार का भी आयोजन किया  बैद व श्रीमती लूनिया ने बताया कि समारोह में विशेष ज्ञातव्य के तहत 4.15 से 4.30 बजे के दौरान नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी द्वारा रचित प्रेरणागीत का संगान किया गया। इस अवसर पर महापौर सुमन बाला ने प्रेरणा का सम्मान श्रीमती कलावती भण्डारी को देकर सम्मानित भी किया।
इस मौके पर महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनिता नाहटा, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सुमंगला बोरड ने कहाकि स्त्री अगर मॉ है तो साक्षात परमात्मा है। इसीलिए महिलाओं की सुरक्षा एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने में सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होने कहा कि आज की नारी अपने साहस के बल पर कामयाबी का परचम लहरा रही है। अपनी राह पर चलकर आज भी अनेक महिलाएं समाज सुधारक के लिए तत्पर है।उन्होंने कहा कि आज बडी संख्या में गांव की महिलाएु चुनाव में जीत कर पूरे गांव का नेतृत्व कर रही है। उनहोंने कहा कि महिलाओं के जागृत होने से निश्चित रूप से नगर व गांवो की तस्वीर और तकदीर बदल रही है।
इस अवसर पर साध्वी प्रमुखाश्रीजी के मंगल संदेश के वाचन एवं अ.भा.ते.म.म की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुद कच्छारा के लिखित आव्हान के साथ ही महापौर श्रीमती सुमन बाला द्वारा हरी झंडी के रूप में जैन ध्वजा दिखाकर रैली को रवाना किया। यह महिला सशक्तिकरण रैली पूरे भारतवर्ष में महिला मंडल की लगभग 400 शाखाएं में एक ही समय पर निकाली गयी।