भारत में प्रतिदिन 2700 लोग तंबाकू सेवन से अपनी जान गंवा रहे

now browsing by tag

 
32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड षिल्प मेले में आज हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी पहुंचे awesome blog company environment magazine music new अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन के फरीदाबाद जिला पदाधिकारियों कार्यकारिणी का विस्तार किया गया आदर्श महिला महाविद्यालय के चुनाव में महासचिव पद के लिए अशोक बुवानीवाला एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुंदरलाल अग्रवाल लगातार दूसरी बार विजयी रहें उद्योग मंत्री विपुल गोयल के उपहारों से पीएम राहत कोष के लिए एकत्र हुए ढाई करोड़ एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एम वी एन स्कूल के सभागार कक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र/छात्राओं के लिए विदाई समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया एम वी एन विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया एमवीएन विश्वविद्यालय में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 445 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी एशियन अस्पताल के डाॅक्टरों ने 10 वर्षीय आंचल की टांग को कटने से बचाया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अपील पर सभी धर्म के लोगों ने धार्मिक स्थलों पर फहराया तिरंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल टैगोर पब्लिक स्कूल ढाई साल की नव्या सूद ने अपनी शतरंज प्रतिभा का लोहा मनवाया दिल्ली के रामलीला मैदान से लिखी गई है कई राजनीतिक परिवर्तन की इबारत-दुष्यंत चौटाला दीक्षा पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल की विधानसभा को मिलकर बनाएंगे क्लीन एंड ग्रीन- संजय बत्रा पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निवास पर नववर्ष की बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाईन सरसों खरीदने की योजना से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन रेडिसन ब्लू में 13 फरवरी को :-नूपुर गुप्ता बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट रहा अच्छा ब्लयू एंजिल ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने फरीदाबाद पुलिस को भेंट की स्कॉर्पियो कार मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर आज फरीदाबाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान को लाभ देने के लिए सरकार ने गोबरधन योजना शुरू की विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने किकबॉक्सिंग में जीता पदक विधायक नगेन्द्र भडाना ने राजीव कालोनी में लक्ष्मी डेयरी वाली गली में बनने वाली सीमेटिड सडक का विधिवत शुभारंभ किया विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टीपरचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों का निरिक्षण किया और कमी पाए जाने पर अधिकारीयों को जमकर लताड़ लगायी विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न- 36 में 33 लाख रूपये की लागत से बनने वाली  रोड के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया विधायक मूलचंद शर्मा ने वार्ड न. 40 में 20 लाख रूपये की लागत से इंटर लॉकिंग टाइल लगाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर माँ का महत्व बताया :- विजय लक्ष्मी वैष्णव ब्राह्मण बैरागी समाज ने होली मिलन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल ने मनाया क्रिसमस सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित मानवता-फेस्ट-2018 सतयुग दर्शन वसुन्धरा में रामनवमी यज्ञ महोत्सव पर - विशाल शोभा-यात्रा का आयोजन साजिद नाडियाडवाला की "बागी 2" ने पहले दिन शानदार 25.10 करोड़ के साथ खोला अपना खाता! सुलझाई बलाईंड मर्डर केस की गुत्थी हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान बने राजेन्द्र दहिया
 
Posted by: | Posted on: June 2, 2018

भारत में प्रतिदिन 2700 लोग तंबाकू सेवन से अपनी जान गंवा रहे

नई दिल्ली ( विनोद वैष्णव ) |  दुनिया भर में आज का दिन (31मई) विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रुप में मनाया जा रहा है, और इसी 24 घंटे के दौरान देशभर में करीब2739 लोग तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों के कारण कैंसर व इससे होने वाली बीमारियों से दम तोड़ देंगे। इसकी रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों से होने वाली बीमारियों  और मौतों की रोकथाम को ध्यान में रखकर इस वर्ष 2018 का  थीम ‘‘ टोबेकोऔर कार्डियेावैस्कूलर डिजिज (तंबाकू और हृद्वय रोग ) ’’ रखा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और सहयोगी लोगों को तंबाकू और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के बीच के संबंध के बारे में जागरूक करेंगे, जिसमेंहृद्याघात (स्ट्रोक)  भी शामिल है, जो दुनिया के मौत का प्रमुख कारण है।

तंबाकू के उपयोग को रोगों के अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण (आईसीडी -10) के तहत बीमारी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसकी लतको छोड़ने की दर बहुत कम है। भारत में तंबाकू सेवन की लत को छोड़ने की दर केवल 3 प्रतिशत ही है। इस लत को छोड़ने की इतनी कम संभावना औरतम्बाकू के उपयोग की इतनी अधिक आशंका के कारण बीमारियां बढ़ती है। तम्बाकू और इसके सेवन के प्रसार को सही ही तंबाकू महामारी कहा गया है।

विशेषज्ञों ने आम लोगों में सामान्य रूप से प्रचलित  धुएं रहित या चबाने वाला तम्बाकू, सिगरेट और बिड़ी से सुरक्षित है और इससे  दिल की बीमारी नहींहोती की इस धारणा को भ्रामक और गलत बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन  स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। धूम्रपानया चबाने के रूप में तंबाकू का उपयोग कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बनता है।

वायस ऑफ टोबेको विक्टिमस के पैट्रन (वीओटीवी) व ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) दिल्ली के प्रोफेसर और कार्डियक थोरैसिकऔर वेस्कुलर सर्जरी के प्रमुख डॉ. शिव चौधरी ने कहा, तंबाकू दुनिया में कार्डियो-वेस्कुलर मौत और अक्षमता का सबसे ज्यादा ज्ञात और रोकथाम योग्यकारण है। निकोटीन जैसे रसायन प्रकृति में संक्रामक होते हैं जिससे कोरोनरी समस्याएं होती हैं। यह सर्वविदित है कि धूम्रपान हृदय रोग का खतरा बढ़ताहै लेकिन तथ्य यह है कि तंबाकू के धुएं रहित रूप समान रूप से हानिकारक हैं।

ग्लोबल एडल्ट तंबाकू सर्वेक्षण (जीएटीएस -2) 2016-17 के अनुसार, भारत में धुआं रहित तंबाकू का सेवन धूम्रपान तम्बाकू से कहीं अधिक है। वर्तमान में42.4 प्रतिशत पुरुष, 14.2 प्रतिशत महिलाएं और सभी वयस्कों में 28.6 प्रतिशत धूम्रपान करते हैं या फिर धुआं रहित तम्बाकू का उपयोग करते हैं। आंकड़ोंके मुताबिक इस समय 19 प्रतिशत पुरुष, 2 प्रतिशत महिलाएं और 10.7 प्रतिशत वयस्क धूम्रपान करते हैं, जबकि 29 .6 प्रतिशत पुरुष, 12.8 प्रतिशतमहिलाएं और 21.4 प्रतिशत वयस्क धुआं रहित तंबाकू का उपयोग करते हैं। 19.9 करोड़ लोग धुआं रहित तंबाकू का उपयोग करते हैं जिनकी संख्यासिगरेट या बिड़ी का उपयोग करने वाले 10 करोड़ लोगों से कहीं अधिक हैं। सबसे चिंताजनक है कि प्रतिवर्ष देशभर में 10 लाख लोग इससे दम तोड़ रहे है।वंही देशभर में 5500 बच्चे हर दिन तंबाकू सेवन की शुरुआत कर रहें है और वयस्क होने की आयु से पहले ही तम्बाकू के आदी हो जाते हैं।

टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के प्रोफेसर और सर्जिकल ओन्कोलॉजी डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी रूप में तम्बाकू का सेवन शरीर के किसीभी हिस्से को इसके हानिकारक प्रभाव से नहीं बचाती। यहां तक कि धुआं रहित तंबाकू प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूपों में भी इसी तरह के दुष्प्रभाव का कारणबनता है। हमारे शरीर के अंगों को सीधे नुकसान पहुंचाने के अलावा, धुआं रहित तम्बाकू का उपभोग करने वाले लोगों में दिल के दौरे के बाद मृत्यु दर मेंकाफी वृद्धि करता है।

तम्बाकू के सभी उत्पादों और रूपों से आने वाले राजस्व की तुलना में सरकार के साथ-साथ समाज का तम्बाकू जनित बीमारियों की रोकथाम और उपचारपर होने वाला स्वास्थ्य पर खर्च कई गुना अधिक है।

संबंध हेल्थ फाउंडेशन (एसएचएफ) के ट्रस्टी संजय सेठ ने कहा कि अनुमान है कि सभी कार्डियोवेस्कुलर (सीवी) रोग का लगभग 10 प्रतिशत का कारणतम्बाकू का उपयोग है। भारत में सीवी रोग की बड़ी संख्या को देखते हुए, इसका दुष्प्रभाव बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि जब सरकारें स्वास्थ्य देखभालसुविधाओं की स्थापना के लिए बड़े पैमाने पर बजट खर्च कर रही हैं, उन्हें रोकथाम की रणनीतियों पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जिनमें तम्बाकू उपयोगमें कमी करना प्रमुख है।

आज तम्बाकू निषेध दिवस पर हम सबको तंबाकू उत्पादों को अलविदा कहने का संकल्प लेना चाहिए ताकि आने वाले समय में हम इन आंकड़ेां को बदलपाये।