महिलाओं का सफ़र हो सुरक्षित

now browsing by tag

 
32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड षिल्प मेले में आज हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी पहुंचे awesome blog company environment magazine music new अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन के फरीदाबाद जिला पदाधिकारियों कार्यकारिणी का विस्तार किया गया आदर्श महिला महाविद्यालय के चुनाव में महासचिव पद के लिए अशोक बुवानीवाला एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुंदरलाल अग्रवाल लगातार दूसरी बार विजयी रहें उद्योग मंत्री विपुल गोयल के उपहारों से पीएम राहत कोष के लिए एकत्र हुए ढाई करोड़ एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एम वी एन स्कूल के सभागार कक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र/छात्राओं के लिए विदाई समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया एम वी एन विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया एमवीएन विश्वविद्यालय में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 445 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी एशियन अस्पताल के डाॅक्टरों ने 10 वर्षीय आंचल की टांग को कटने से बचाया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अपील पर सभी धर्म के लोगों ने धार्मिक स्थलों पर फहराया तिरंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल टैगोर पब्लिक स्कूल ढाई साल की नव्या सूद ने अपनी शतरंज प्रतिभा का लोहा मनवाया दिल्ली के रामलीला मैदान से लिखी गई है कई राजनीतिक परिवर्तन की इबारत-दुष्यंत चौटाला दीक्षा पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल की विधानसभा को मिलकर बनाएंगे क्लीन एंड ग्रीन- संजय बत्रा पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निवास पर नववर्ष की बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाईन सरसों खरीदने की योजना से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन रेडिसन ब्लू में 13 फरवरी को :-नूपुर गुप्ता बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट रहा अच्छा ब्लयू एंजिल ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने फरीदाबाद पुलिस को भेंट की स्कॉर्पियो कार मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर आज फरीदाबाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान को लाभ देने के लिए सरकार ने गोबरधन योजना शुरू की विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने किकबॉक्सिंग में जीता पदक विधायक नगेन्द्र भडाना ने राजीव कालोनी में लक्ष्मी डेयरी वाली गली में बनने वाली सीमेटिड सडक का विधिवत शुभारंभ किया विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टीपरचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों का निरिक्षण किया और कमी पाए जाने पर अधिकारीयों को जमकर लताड़ लगायी विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न- 36 में 33 लाख रूपये की लागत से बनने वाली  रोड के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया विधायक मूलचंद शर्मा ने वार्ड न. 40 में 20 लाख रूपये की लागत से इंटर लॉकिंग टाइल लगाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर माँ का महत्व बताया :- विजय लक्ष्मी वैष्णव ब्राह्मण बैरागी समाज ने होली मिलन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल ने मनाया क्रिसमस सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित मानवता-फेस्ट-2018 सतयुग दर्शन वसुन्धरा में रामनवमी यज्ञ महोत्सव पर - विशाल शोभा-यात्रा का आयोजन साजिद नाडियाडवाला की "बागी 2" ने पहले दिन शानदार 25.10 करोड़ के साथ खोला अपना खाता! सुलझाई बलाईंड मर्डर केस की गुत्थी हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान बने राजेन्द्र दहिया
 
Posted by: | Posted on: December 10, 2019

महिलाओं का सफ़र हो सुरक्षित,ब्रेकथ्रू लेकर आया हाइपर लोकल कैंपेन

फरीदाबाद(vinod vaishnav )| महिलाओं के आने-जाने के रास्तों, परिवहन के साधनों को सुरक्षित बनाने के मुद्दे को लेकर महिला अधिकारों पर काम करने वाली संस्था ब्रेकथ्रू हाइपर लोकल कैंपेन लाई है। 10 से 19 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर, डबुआ कालोनी और बसेलवा के 27 स्थानों पर जाकर महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के मुद्दे पर मैजिक शो के माध्यम से सीधे समुदाय से चर्चा कर उन्हे महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल के निर्माण के लिए जागरुक किया जाएगा।
यह जानकारी ब्रेकथ्रू के स्त्रीलिंक कार्यक्रम की प्रोग्राम लीड मौसमी कुंडू ने शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। कार्यक्रम में एसीपी धारणा यादव और अमन नेटवर्क से सरिता भी शामिल हुईं।
मौसमी ने आगे कहा कि पिछले बीस सालों से ब्रेकथ्रू अपने विभिन्न अभियानों,कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को समाप्त करने के लिए काम कर रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद में हम स्रीलिंक कार्यक्रम से कपड़ा फैक्ट्री में कार्यरत कामकाजी महिलाओं के जीवन को हिंसा मुक्त बनाकर उन्हें भयमुक्त सुरक्षित वातावरण बनाने पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अकसर हम देखते है कि महिलाओं को अपने घर,आने-जाने के रास्तों, परिवहन से लेकर कार्यस्थल तक लैंगिक भेदभाव, काम का दोहरे बोझ ,शारीरिक,मौखिक,आर्थिक जैसी तरह-तरह की हिंसा का सामना करना पड़ता है। कार्यस्थल पर भी उनके साथ लैंगिक आधार पर भेदभाव होता है उनको पुरूषों के बराबर वेतन भी नहीं मिलता है। घर के काम, बच्चों की देखभाल और नौकरी की जिम्मेदारी का बोझ भी उन्हें अकेले ही उठाना पड़ता है। वहीं उनके कभी घर देर से पहुंचने, ऑफिस के लिए तैयार होने, साथियों के साथ उनके बात-व्यवहार पर भी अकसर सवाल उठाए जाते हैं। इन वजहों से अकसर उनकी नौकरी छूट जाती है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दशक में भारत में कामकाजी महिलाओं की संख्या 32 से घटकर 25 फीसदी हो गई है,साफ है कि महिलाओं की हिस्सेदारी नौकरियों में घट रही है। हम इसी माहौल को बदलने के लिए काम कर रहे । इस बदलाव के लिए पुरूषों को भी आगे आने की जरूरत है।
एसीपी,क्राइम अंगेस्ड वूमेन, धारणा यादव ने बताया कि पिछले साल जहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा के फरीदाबाद में लगभग 350 मामले दर्ज हुए थे,वहीं इस साल अभी तक 700 से अधिक मामले दर्ज हो चुके है। जिससे साफ है कि महिलाएं अपने खिलाफ हो रहीं हिंसा को रोकने के लिए अब कदम उठाने लगी हैं। उनका विश्वास भी महिला थानों और दुर्गा शक्ति जैसे माध्यमों पर बढ़ा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ सार्वजनिक जगहों पर छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम है लेकिन इसे पुलिस और आम जनता की मदद से ही रोका जा सकता है। यहां पर वो उन लोगों के संदर्भ में बात कर रहीं जो घटना के समय मूक दर्शक की घटना को होते हुए देखते हैं,उसको रोकने के लिए कदम नहीं उठाते हैं।
अमन नेटवर्क की प्रतिनिधि सरिता बलूनी ने कहा कि आने- जाने के रास्तों ,साधनों ( परिवहन) को सुरक्षित करने की जरूरत है,क्योंकि इन वजहों से महिलाओं और लड़कियों के बाहर आने-जाने पर जहां रोक लगती है, वहीं कई बार इसका परिणाम उनकी नौकरी, पढ़ाई छूटने के रूप में देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि अमन नेटवर्क महिलाओं के ख़िलाफ होने वाली हिंसा पर काम करता है जिसके अन्तर्गत दो सौ से अधिक स्वंयसेवी संस्थाएं मिलकर महिलाओं के लिए सहयोगी माहौल के लिए काम कर रही हैं।
इस अवसर पर एसएचओ.एनआईटी, सीमा भी मौजूद रहीं।

ब्रेकथ्रू के बारे में:

ब्रेकथ्रू एक स्वयंसेवी संस्था है जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए काम करती है। कला, मीडिया, लोकप्रिय संस्कृति और सामुदायिक भागेदारी से हम लोगों को एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिसमें हर कोई सम्मान, समानता और न्याय के साथ रह सके। हम अपने मल्टीमीडिया अभियानों के माध्यम से महिला अधिकारों से जुडें मुद्दों को मुख्य धारा में ला कर इसे देश भर के समुदाय और व्यक्तियों के लिए प्रासंगिक भी बना रहे हैं। इसके साथ ही हम युवाओं, सरकारी अधिकारियों और सामुदायिक समूहों को प्रशिक्षण भी देते हैं, जिससे एक नई ब्रेकथ्रू जेनरेशन सामने आए जो अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला सके।