मोदी ने मेड इन इंडिया नहीं रेप इन इंडिया बनाया : शारदा राठौर

now browsing by tag

 
32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड षिल्प मेले में आज हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी पहुंचे awesome blog company environment magazine music new अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन के फरीदाबाद जिला पदाधिकारियों कार्यकारिणी का विस्तार किया गया आदर्श महिला महाविद्यालय के चुनाव में महासचिव पद के लिए अशोक बुवानीवाला एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुंदरलाल अग्रवाल लगातार दूसरी बार विजयी रहें उद्योग मंत्री विपुल गोयल के उपहारों से पीएम राहत कोष के लिए एकत्र हुए ढाई करोड़ एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एम वी एन स्कूल के सभागार कक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र/छात्राओं के लिए विदाई समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया एम वी एन विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया एमवीएन विश्वविद्यालय में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 445 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी एशियन अस्पताल के डाॅक्टरों ने 10 वर्षीय आंचल की टांग को कटने से बचाया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अपील पर सभी धर्म के लोगों ने धार्मिक स्थलों पर फहराया तिरंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल टैगोर पब्लिक स्कूल ढाई साल की नव्या सूद ने अपनी शतरंज प्रतिभा का लोहा मनवाया दिल्ली के रामलीला मैदान से लिखी गई है कई राजनीतिक परिवर्तन की इबारत-दुष्यंत चौटाला दीक्षा पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल की विधानसभा को मिलकर बनाएंगे क्लीन एंड ग्रीन- संजय बत्रा पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निवास पर नववर्ष की बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाईन सरसों खरीदने की योजना से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन रेडिसन ब्लू में 13 फरवरी को :-नूपुर गुप्ता बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट रहा अच्छा ब्लयू एंजिल ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने फरीदाबाद पुलिस को भेंट की स्कॉर्पियो कार मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर आज फरीदाबाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान को लाभ देने के लिए सरकार ने गोबरधन योजना शुरू की विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने किकबॉक्सिंग में जीता पदक विधायक नगेन्द्र भडाना ने राजीव कालोनी में लक्ष्मी डेयरी वाली गली में बनने वाली सीमेटिड सडक का विधिवत शुभारंभ किया विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टीपरचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों का निरिक्षण किया और कमी पाए जाने पर अधिकारीयों को जमकर लताड़ लगायी विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न- 36 में 33 लाख रूपये की लागत से बनने वाली  रोड के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया विधायक मूलचंद शर्मा ने वार्ड न. 40 में 20 लाख रूपये की लागत से इंटर लॉकिंग टाइल लगाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर माँ का महत्व बताया :- विजय लक्ष्मी वैष्णव ब्राह्मण बैरागी समाज ने होली मिलन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल ने मनाया क्रिसमस सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित मानवता-फेस्ट-2018 सतयुग दर्शन वसुन्धरा में रामनवमी यज्ञ महोत्सव पर - विशाल शोभा-यात्रा का आयोजन साजिद नाडियाडवाला की "बागी 2" ने पहले दिन शानदार 25.10 करोड़ के साथ खोला अपना खाता! सुलझाई बलाईंड मर्डर केस की गुत्थी हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान बने राजेन्द्र दहिया
 
Posted by: | Posted on: April 18, 2018

मोदी ने मेड इन इंडिया नहीं रेप इन इंडिया बनाया : शारदा राठौर

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। देश में बच्चियों व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों, बलात्कारों व हत्याओं के विरोध में जिला महिला कांग्रेस की महिलाओं ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विशाल प्रदर्शन किया। आज का दिन महिला कांग्रेस ने ‘काला दिवस’ घोषित किया। सभी महिलाओं ने माथे पर काली पट्टियां बांधकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष साधना सिंह ने किया। इस प्रदर्शन की विशेषता यह रही कि महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के पुतले को पहले चूडियां पहनाई और फिर उसे जलाया। महिलाओं कार्यकर्ताओं मे इतना आक्रोश था कि वह लघु सचिवालय में ज्ञापन देने के लिए घुसने का प्रयास करने लगी, जिन्हें रोकने के लिए एसएचओ सेंट्रल राजदीप मोर व एसीपी पूजा डाबला के नेतृत्व में भारी बल तैनात था। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओ व पुलिस कर्मचारियों के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि भाजपा शासन में बच्चियों और महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाओं ने पूरे देश व मानवता को शर्मसार करके रख दिया है। बलात्कारियों को कानून का कोई डर नहीं है, वे खुलेआम घूम रहे हैं और भाजपा सरकार बलात्कारियों की मदद कर रही है। उन्होंनें कहा कि देश में जंगलराज कायम हो गया है, मौजूदा भाजपा सरकार महिला जाति के लिए अभिशाप बन गई है। जहां 8 साल की आशिफा से हुई दरिंदगी ने सारी हदें पार कर दी है वहीं उन्नाव के बलात्कारी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने अभी तक पार्टी से नहीं निकाला है। ऐसे भय और अपराध के वातावरण में महिलाओं व बच्चियों का सांस लेना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में महिला जाति की इज्जत व जान दोनों खतरे में है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष साधना सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जनता से मोदी जी ने मेक इन इंडिया का वादा किया था लेकिन रेप इन इंडिया दे दिया। महिला कांग्रेस इन अपराधियों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति के लिए ज्ञापन दिया और ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग की। आज के प्रदर्शन में जहां बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया वही कुछ बच्चियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।