श्रीराम कथा का आठवां दिन: बापू ने भगवान श्रीराम और सीता माता के विवाह का उल्लेख किया

now browsing by tag

 
32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड षिल्प मेले में आज हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी पहुंचे awesome blog company environment magazine music new अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन के फरीदाबाद जिला पदाधिकारियों कार्यकारिणी का विस्तार किया गया आदर्श महिला महाविद्यालय के चुनाव में महासचिव पद के लिए अशोक बुवानीवाला एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुंदरलाल अग्रवाल लगातार दूसरी बार विजयी रहें उद्योग मंत्री विपुल गोयल के उपहारों से पीएम राहत कोष के लिए एकत्र हुए ढाई करोड़ एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एम वी एन स्कूल के सभागार कक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र/छात्राओं के लिए विदाई समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया एम वी एन विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया एमवीएन विश्वविद्यालय में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 445 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी एशियन अस्पताल के डाॅक्टरों ने 10 वर्षीय आंचल की टांग को कटने से बचाया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अपील पर सभी धर्म के लोगों ने धार्मिक स्थलों पर फहराया तिरंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल टैगोर पब्लिक स्कूल ढाई साल की नव्या सूद ने अपनी शतरंज प्रतिभा का लोहा मनवाया दिल्ली के रामलीला मैदान से लिखी गई है कई राजनीतिक परिवर्तन की इबारत-दुष्यंत चौटाला दीक्षा पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल की विधानसभा को मिलकर बनाएंगे क्लीन एंड ग्रीन- संजय बत्रा पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निवास पर नववर्ष की बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाईन सरसों खरीदने की योजना से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन रेडिसन ब्लू में 13 फरवरी को :-नूपुर गुप्ता बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट रहा अच्छा ब्लयू एंजिल ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने फरीदाबाद पुलिस को भेंट की स्कॉर्पियो कार मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर आज फरीदाबाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान को लाभ देने के लिए सरकार ने गोबरधन योजना शुरू की विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने किकबॉक्सिंग में जीता पदक विधायक नगेन्द्र भडाना ने राजीव कालोनी में लक्ष्मी डेयरी वाली गली में बनने वाली सीमेटिड सडक का विधिवत शुभारंभ किया विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टीपरचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों का निरिक्षण किया और कमी पाए जाने पर अधिकारीयों को जमकर लताड़ लगायी विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न- 36 में 33 लाख रूपये की लागत से बनने वाली  रोड के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया विधायक मूलचंद शर्मा ने वार्ड न. 40 में 20 लाख रूपये की लागत से इंटर लॉकिंग टाइल लगाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर माँ का महत्व बताया :- विजय लक्ष्मी वैष्णव ब्राह्मण बैरागी समाज ने होली मिलन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल ने मनाया क्रिसमस सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित मानवता-फेस्ट-2018 सतयुग दर्शन वसुन्धरा में रामनवमी यज्ञ महोत्सव पर - विशाल शोभा-यात्रा का आयोजन साजिद नाडियाडवाला की "बागी 2" ने पहले दिन शानदार 25.10 करोड़ के साथ खोला अपना खाता! सुलझाई बलाईंड मर्डर केस की गुत्थी हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान बने राजेन्द्र दहिया
 
Posted by: | Posted on: June 2, 2018

श्रीराम कथा का आठवां दिन: बापू ने भगवान श्रीराम और सीता माता के विवाह का उल्लेख किया

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) श्रीराम कथा के आठवें दिन मोरारी बापू को सुनने 17 हजार से ज्यादा राम भक्त पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनिल जैन, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा, फरीदाबाद जिला बीजेपी अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, (रिटायर्ड) हरियाणा डीजीपी एसएन वशिष्ठ, पालमपुर महाराज, योग गुरू ओम जी समेत कई अतिथियों ने श्रीराम कथा सुनीं।

बापू ने कहा अगर सत्य को धर्म कहे, तो दुनिया का कोई धर्म उसे गलत नहीं कह सकता। बापू ने कथा के दौरान अलग-अलग धर्मों के ग्रंथों में सत्य की महिमा का व्याख्यान किया। उन्होंने कहा, जिस प्रकार दुनिया का कोई मजहब सत्य से इंकार नहीं कर सकता उसी प्रकार प्रेम से, करूणा से इंकार नहीं कर सकता। हमारे जीवन और इस विश्व में जितनी मात्रा में सत्य है, वह सतयुग है।

वह सभा नहीं जिसमें वृद्ध नहीं

वह वृद्ध नहीं जिसमें धर्म नहीं

वह धर्म नहीं जिसमें सत्य नहीं

वह सत्य नहीं जिसमें निर्भयता से बोला न जाए

हमारे जीवन में प्रेम है तो हम त्रेता युग में हैं। जहां हमारे ह्रद्य में करूणा का भाव है, वहां हम द्वापर युग में हैं क्योंकि करूणा द्वापरीय है। बापू ने कहा, जहां न सत्य हो, न करूणा हो वहां कलयुग है।

बापू ने पुष्प वाटिका और अशोक वाटिका का वर्णन किया। उन्होंने बताया, जिसमें पुष्प ही पुष्प हैं, कोई फल नहीं, न ही किसी को फल की इच्छा, विभिन्न प्रकार के पक्षी हैं वह पुष्प वाटिका है। जहां फल ही फल हैं, खुशबू की अनुभूति नहीं है, फल का भोग है और जहां कोई पक्षी नहीं है, वह अशोक वाटिका है। बापू ने कहा आज की समस्या है चिंता। पति-पत्नी का युगधर्म जिससे छोटे घर में अपने आप को सतयुग का अनुभव हो। पहला धर्म है, पति-पत्नी एक दूसरे को स्वतंत्रता दें, यह युगधर्म है। दूसरा धर्म है, श्रवण करने से मन में संदेह होता है। एक दूसरे पर संदेह न करें। शंका की दृष्टि से एक दूसरे को न देखें, वहम न करें। तीसरा धर्म है, पति-पत्नी दोनों एक दूसरे का फोन चेक न करें, एक दूसरे से कुछ न छुपाएं। चौथा धर्म है, स्वीकारिता रखो पत्नी कैसे भी स्वभाव की है, पति कैसे भी स्वभाव का हो उसे स्वीकार करें। पांचवां, पति-पत्नी में कोई मतभेद हो जाए तो रात्रिकाल में सोने से पहले सारे मनमुटाव भुला देना चाहिए। छठा, पति-पत्नी को एक संतान की प्राप्ति के बाद मैत्रीभाव से रहना चाहिए।

बापू ने आज की कथा में श्रीराम और सीता माता के विवाह का उल्लेख किया। उन्होंने बताया, किस तरह सीता माता ने सर्वप्रथम श्रीराम के दर्शन किए थे। बापू ने कहा, राम दर्शन कराने वाला गुरु होता है। फिर चाहे वो किसी भी रूप में आए। ऐसे गुरु को अपने आगे रखना चाहिए, गुरु सरल होता है, उसे जहां रखे रह जाता है।  बापू ने बताया, पैर के पायल- सदाचरण का प्रतीक है, करधनि- संयम का प्रतीक है, कंगन- समर्पण का प्रतीक, दान का प्रतीक है, ये तीन आभूषण प्रभु को अपनी तरफ आकर्षिक करते हैं।