राजनीती

now browsing by category

 
Posted by: | Posted on: September 18, 2018

नगर निगम पानीपत वार्ड नंबर 24 में करोडो के विकास कार्य :-पार्षद दुष्यंत भट्ट

 स्पेशल इंटरव्यू

नगर निगम पानीपत वार्ड नंबर 24 के विकास की कहानी पार्षद दुष्यंत भट्ट की जुबानी कार्यक्रम में पहुंचे हमारे वरिष्ठ सवाददाता विनोद वैष्णव ने वार्ड के लोगो से पूछा की वार्ड में कितना विकास हुआ तो वार्ड के लोगो ने कहा की पार्षद दुष्यंत भट्ट जैसा जिसने कम समय में वार्ड 24 छोटी बड़ी हर समस्या का समाधान किया | जैसा की इस वार्ड की आबादी लगभग 75000 हे | | दर्शको को बता दे की दुष्यंत भट्ट मेयर की दौड़ में सबसे आगे थे लेकिन कुछ राजनितिक कारणों से मेयर नहीं बन पाए | जब न्यूज़ 21 की टीम ने स्थानीय निवासियों पूछा तो सभी ने कहा अबकी बार इनकी पत्नी कुसुम भट्ट को भारी वोटो से जिताकर मेयर बनायेगे |

प्रश्न :- पार्षद दुष्यंत भट्ट जी आपके वार्ड में कितने विकास कार्य हुए हे ?
उत्तर :- नगर निगम पानीपत वार्ड नंबर 24 में करोडो के विकास कार्य हुए जैसे की पूर्ण रूप अवैध कॉलोनी में विकास करवाया | मुख्यमंत्री योजना के तहत लगभग 2.5 करोड़ की लागत से नाले बनवाये गए | | 20 करोड़ की लागत से सड़के बनवाई
टॉप बैंड :- रेलवे लाईन के पास डी प्लान में पार्क बनवाया गया | 2.5 करोड़ की लागत से 4 पार्को का सोन्द्रियकरन करवाया गया जिसमे ओपन जिम लगवाया | स्ट्रीट लाइट लगवाई गयी | युवाओ के लिए बॉलीबाल /एरोबिक्स खेल मैदान बनवाये | पानीपत असंद रोड को जाम फ्री करने के लिए अंडरपास बनवाये |

प्रश्न :- वार्ड 24 आपके वार्ड में सबसे बड़ी समस्या क्या थी ?
उत्तर :- सर सारा वार्ड ही अवैध कॉलोनी से बसा हुआ था और दोनों तरफ रेलवे लाइन हे जोकि विकास करवाना बड़ा मुश्किल था |

प्रश्न :- फिर कैसे इस बड़ी समस्या का हल करवाया ?
उत्तर :- हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लोगो की समस्या को समझा और विकास के रास्ते खोले |

प्रश्न :-आपने कितनी कॉलोनी को नियमित करवाया ?
उत्तर :-अभी तो 2 कॉलोनी जोकि गाबा कॉलोनी | देव नगर को नियमित करवाया |बाकी की फाइल भेजी गयी हे
प्रश्न :-आपको इतने अवार्ड किस लिए मिले ?
उत्तर :- सिर्फ समाज सेवा के लिए

प्रश्न :-आप मेयर बनते बनते रह गए क्या कारण रहा ?
उत्तर :- राजनितिक कारणों से ?

प्रश्न :-अबकी बार मेयर महिला सीट हे तो आपके परिवार से कोई लड़ेगा ?
उत्तर :- जरूर लड़ेंगे लेकिन हम भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हे अगर मुख्यमंत्री एवं भाजपा संगठन की तरफ से आदेश होगा तो

प्रश्न :- आपकी भावी योजनाए क्या हे ?
उत्तर :-सभी रोड बनवाना |
नगर निगम पानीपत में गलियां /नालिया /ट्यूबलेल लगवाना |
नगर निगम पानीपत में कैमरे लगवाना |
पार्किंग व्यवस्था ठीक करवाना
नगर निगम पानीपत में सभी घरो में ro का पानी पहुँचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी

 

Posted by: | Posted on: September 14, 2018

शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुडडा ने आज उनके निवास पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

फरीदाबादफरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। हरियाणा के पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चै. भूपेन्द्र हुडडा, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, मंत्री सुखवीर कटारिया, तिगांव के विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक शिव कुमार भारद्वाज, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, ओमप्रकाश रक्षववाल, सुरेन्द्र बबली, ललित शर्मा, मीहिर सिंह, मंगल जीत, कन्हैया लाल वशिष्ठ, महेन्द्र सिंह, सुभाष शर्मा, प्रकाश मौहताबाद, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार किरपाल सिंह, मनोज भटी, पंकज शर्मा, सुरेन्द्र भडाना, जोगेन्द्र, जय सिंह, एम पी, मदनलाल शर्मा, सुरेन्द्र अहलावत, प्रभु दयाल, पप्पू डबुआ, महेश बिछौरिया, कृष्ण सहरावत, बबली प्रधान, विनो वर्मा, प्यारे हलवाई, लियाकत सहित सैकड़ों पंड़ित जी को चाहने वाले एनआईटी विधानसभा निवासियों ने आज उनके निवास पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा पंड़ित जी के परिवार को इस दुख की घड़ी मंें धैर्य धारण करने की रक्षववाल, पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र भामला तथा पत्रकार भारत भूषण, हरी प्रसाद,, शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चै. भूपेन्द्र हुडडा ने कहा कि पंड़ित शिवचरण लाल शर्मा एक विशाल व्यक्तित्व के धनी तथा जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा में अर्पित कर रखा था। मेरे कार्यकाल के दौरान पंड़ित परिवार ने अपने लिए कुछ नहीं मांगा जो मांगा एनआईटी-86 की जनता के लिए मांगा जो मैंने दिया। मेरे कार्यकाल में हरियाणा अगर नंबर-1 पर था तो पंड़ित जी ने अपने कार्यकाल में एनआईटी-86 को नंबर बना दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंड़ित जी जमीन से जुडे हुए नेता थे और उन्हें श्रमिक व मजदूर वर्ग से बहुत से प्यार था। इसलिए उन्होंने मेरे कार्यकाल में श्रम मंत्री तक का ओहदा संभाला तथा पूरे हरियाणा में श्रमिक व मजदूर वर्ग के हितों के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जिनका लाभ आज भी श्रमिक व मजदूर वर्ग को मिल रहा है। इस दौरान पूर्व सीएम कुछ देर के लिए भावुक भी हो गए। चै. भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने पंड़ित जी धर्मपत्नी माया शर्मा से भी मुलाकात की तथा उन्हें ढंाढ़स बंधाया और कहा कि अब इस परिवार के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है जिसे मैं तमाम उम्र निभाउंगा।

Posted by: | Posted on: September 14, 2018

अशोक तंवर की साइकिल यात्रा फरीदाबाद में प्रवेश करने पर युवा नेता मनमोहन भड़ाना ने स्वागत किया

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा फरीदाबाद में प्रवेश करने पर युवा नेता मनमोहन भड़ाना ने उनका अपने हजारों समर्थकों सहित स्वागत किया। उन्होंने सूरजकुण्ड स्थित अपने कार्यालय पर अशोक तंवर का स्वागत करते हुए उन्हें एवं समर्थकों को सैकड़ों साइकिलें भेंट की। इस अवसर पर वहां उपस्थित हजारों समर्थकों ने अशोक तंवर जिंदाबाद और मनमोहन भड़ाना जिंदाबाद के नारे लगाये। कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने भी मनमोहन भड़ाना के स्वागत से प्रसन्न होकर कहा कि उनके जैसे जोशीले युवाओं का कांग्रेस में हमेशा सम्मान किया जायेगा और युवाओं के दम पर ही कांग्रेस पार्टी पुन: सत्ता में वापसी लौटेगी। आनंद कौशिक पूर्व विधायक, बलजीत कौशिक, सतवीर चन्दीला, सुभाष सेलोटी, जयकरण पलवल, जयहिन्द नम्बरदार, राजेंद्र सिंह, राजकुमार, जगबीर भड़ाना, दरोगा पहलवान , रमेश, केशव सरपंच, गिरिराज लोहिया, शिवराज लोहिया, हसन हथीन, साबू विनोद भटी, राजू पाली, गिरिराज भड़ाना पाली, राकेश भड़ाना, रिंकू चन्दीला,  जितेंद्र चन्दीलिया, सुमित गौड, सरदार गोल्डी, राजेश सैनी, रामसिंह यादव, राधा नरूला, प्रियंका भारद्वाज, वन्दना, ऋिषि, लक्ष्मी गोस्वामी, लक्ष्मी सहगल, ममता अरोड़ा, अमित कक्कड़, अजय भड़ाना, कृष भड़ाना, भीम भड़ाना आदि लोग उपस्थित रहे।

Posted by: | Posted on: September 14, 2018

हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )
| हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने दो साल पहले हैपनिंग हरियाणा समिट के नाम पर सीएम खट्टर के राज्य में पांच लाख 84 हजार करोड़ रुपए के निवेश तथा पांच लाख लोगों को रोजगार देने के दावे को झूठा करार देते हुए बीजेपी से श्वेत पत्र की मांग की है। हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के पांचवे चरण के दूसरे दिन नोटबंदी और मनमानी दरों पर जीएसटी थोपने से फरीदाबाद में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर हरियाणा और केंद्र की बीजेपी सरकारों को तंवर ने जमकर आड़े हाथ लिया।
अशोक तंवर के नेतृत्व में साइकिल पर सवार हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार की सुबह फरीदाबाद लघु सचिवालय में पहुंचकर राफेल डील की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति के नाम लिखे ज्ञापन में राफेल डील में अंबानी की कंपनी को फायदा पहुंचाने का पीएम मोदी को भागीदार बताया गया है। इससे पहले साहूपुरा में दूसरे दिन की यात्रा आरंभ करने से पहले संवाददाताओं से बातचीत करते हुए तंवर ने फरीदाबाद में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर खट्टर सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया। उन्होंने गुडग़ांव में आयोजित हैपनिंग हरियाणा समिट के बाद लाखों-करोड़ों रुपए के निवेश तथा रोजगार के लाखों अवसर पैदा करने के दावों का जिक्र करते हुए बताया कि आज दो  साल बाद दावे धरातल पर फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की तर्ज पर जुमले साबित हुए है।
फरीदाबाद में चल रही हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का दूसरे दिन बडख़ल, फरीदाबाद हलकों से होते हुए तिगांव तक का कार्यक्रम था। साहूपुरा, मलेरना ऊंचा गांव रोड, सेक्टर 62, मोहना रोड आदि स्थानों पर हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा तथा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाराजा अग्रसेन चौक पर मनोज अग्रवाल, अंबेडकर चौक पर मनोज प्रधान, सेक्टर 9 मार्केट में विकास कौशिक व बलजीत कौशिक, सेक्टर 10 में सुमित गौड़ ने डा. अशोक तंवर का स्वागत किया। वही 100 फुटा रोड पर पंचायत घर, तिगांव रोड, सेक्टर 3 मेन मार्केट-नहर पुलिया, राजा नाहर सिंह पैलेस, सेक्टर 7 मार्केट, मिलन होटल, सेक्टर 10-12, 15, 16, ओल्ड तलाब रोड, सेक्टर 28-29 फल मंडी, बाइपास, वजीर, पलवली, बादशाहपुर, टिकावली, देहा, भूपानी रोड, नचौली, कांवड़ा, बदरपुर, जसाना, शाहबाद, बुआपुर होते रात्रि विश्राम के लिए साइकिल यात्रा तिगांव पहुंची।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का दूसरे दिन फूल-मालाओं, ढोल नगाड़ों, पगड़ी बांध कर  स्वागत किया। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन के कार्यक्रम को फेसबुक व ट्वीटर पर लाइव प्रसारित किया। यात्रा कार्यक्रम के दौरान अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए जलपान व नाश्ते का प्रबंध किया। इस दौरान विशेष एलईडी वाहनों के जरिए भी यात्रा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इतना ही नहीं जगह-जगह आयोजित जनसभाओं में लोगों ने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने का भरोसा दिलाया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों ने तंवर को जनविरोधी बीजेपी व इनेलो के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आशीर्वाद भी दिया। यात्रा के दूसरे दिन मिले अपार जनसमर्थन से उत्साहित तंवर ने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनावों में फरीदाबाद सहित हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों को कांग्रेस भारी बढ़त से जीतेगी। फरीदाबाद प्यार, विश्वास व हौंसला देखकर राहुल गांधी के नेतृत्व में गरीब-किसान-मजदूर का राज फिर से लौटेगा।
यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व विधायक आनंद कौशिक व राधेश्याम शर्मा, डॉ. राधा नरूला, मोहम्मद बिलाल, याशपाल नागर, ज्ञानचंद आहुजा, राजकुमार तेवतिया, मनमोहन भडाना, विकास चौधरी, सत्यवीर डागर, पूर्व महापौर अत्तर सिंह, संजीव चौधरी, चेयरमैन जिला बार एसो. बॉबी रावत, निमबरास अहमद, अनुज शर्मा एडवोकेट, सुमित गौड़, बलजीत कौशिक, डॉ. एसएल शर्मा, सिद्धार्थ कादयान, इन्द्र दलाल, अशोक रावल, अशोक गर्ग, राजेश चौधरी, अजीत भाटी, याशपाल डागर, जितेन्द्र भडाना, राकेश भडाना, कमलेश गोदारा, किरण डागर, सरला भामोत्रा, मालवती पांचाल, आशा, ममता प्रधान, मानिका तंवर, सुनिता वर्मा, रेणु चौहान, नीरज गुप्ता, नेत्रपाल अधाना, नेत्रपाल छाबड़ी, राजकुमार कसाना, मुस्ताक, राजेन्द्र शर्मा, तरूण भंडारी कोषाध्यक्ष, कुलदीप सोनी मीडिया इंचार्ज, राज कुमार कटारिया, सुरेन्द्र दलाल, सीतल मान, नवदीप गोदारा, रोहित दलाल, सुनील खेड़ी, कंवर खत्री, मनोज बेगमपुर, निखिल मदान, धर्मपाल कटारिया, राजेश जून, सतीश छिकारा, भपेन्द्र राणा, सतीश दताना, कुलदीप गदराना, विशाल वर्मा, वीरेन्द्र चौहान, सुरेन्द्र सुंदर गुडग़ांव, देवेन्द्र वर्मा, सुरेश ढांडा, बूटा सिंह, रामफल कमांडो, सतपाल कौशिक, प्रदीप जैलदार, प्रौ. कुलताज, नवदीप दलाल, पवन खरखौदा, वंदना पोपली, खजान सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, अमान अहमद, हवा सिंह जांगड़ा, सुजीत भारद्वाज, चेयरमैन पर्यावरण प्रकोष्ठ, डॉ. हिम्मत यादव चेयरमैन विचार-विभाग, पंकज खरबंदा प्रमुख आईटी प्रकोष्ठ, भूपेन्द्र गंगवा, डॉ. कपूर सिंह, मिथुन वर्मा, मनोज अग्रवाल, सचिन गुप्ता, पिछले विधान सभा में पार्टी उम्मीदवार, अनुसूचित जाति विभाग, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
Posted by: | Posted on: September 14, 2018

विपुल गोयल के घर गणपति के नाम पत्र लेकर जाएंगे कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक

फरीदाबादफरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर भगवान गणेश विराजे हुए हैं, जहां पर फरीदाबाद के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। माना जाता है कि गणपति सभी की इच्छाओं को पूरा करते हैं इसी मौके का फायदा उठाकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक अपने साथियों के साथ गणपति के नाम एक खुला पत्र लेकर जाएंगे जिसमें गणपति से कहा जाएगा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है और अब प्रदेश की जनता की रक्षा केवल भगवान कर सकते हैं। इसलिए विघ्नहर्ता गणेश भगवान को जनता की मदद करनी चाहिए।
मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने कहा कि इस खुले पत्र में भगवान गणपति से कहा जाएगा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा के नेताओं ने हर किसी के बैंक खाते में 15 लाख रुपए भेजने का वादा किया था लेकिन लोगों के बैंक एकाउंट में रुपया आने की जगह लोगों के बैंक एकाउंट खाली होते जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर कई सौ करोड़ की योजनाएं और उनका रुपया कहां जा रहा है कुछ पता नहीं है। प्राइवेट स्कूलों का विरोध करने वाले केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर खुद का प्राइवेट स्कूल खोलकर बैठ गए हैं। प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले मुख्यमंत्री विकास, सुरक्षा, रोजगार एवं प्रत्येक मुद्दे पर फेल हो चुके हैं।
श्री कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद में गणपति महोत्सव मनाया जाना बेहद खुशी की बात है लेकिन गणपति के दरबार में लोग अपना दुख-दर्द नहीं रखेंगे तो कहां रखेंगे? शास्त्री कालोनी रोड पर भाजपा पार्षद की लापरवाही के चलते कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहां से बहन-बेटियों का निकलना दूभर हो गया है। असामाजिक तत्व खुलेआम नशा करते हुए दिखाई देते हैं और वहां पर बैठे रहते हैं। इस इलाके में  पेयजल की सप्लाई इतनी खराब है कि लोग उस पानी से नहाने में भी डरते हैं। जगह-जगह सीवर जाम के कारण लोग नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। विकास कार्यों में धांधलेबाजी हो रही है जिसके चलते फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लोग त्राही-त्राही कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी के फोटो देखकर लोग स्मार्ट सिटी को खोज रहे हैं लेकिन भाजपा नेताओं को छोडक़र किसी के अच्छे दिन नहीं आए हैं इसलिए भगवान गणपति को चाहिए कि वे लोगों की इच्छाओं को पूरा करें और लोगों के दुख-दर्द दूर करें। इस मौके पर स्थानीय पार्षद सुभाष आहुजा के खिलाफ भगवान गणपति से शिकायत करने के लिए प्रमुख महिला समाजसेवी मोनिका आनन्द भी अपनी साथियों सहित इस गणेश महोत्सव में शामिल होंगी।
Posted by: | Posted on: September 10, 2018

कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा : धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) किसान, मजदूर एवं आम आदमियों के हितों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ता
रहूंगा। उक्त वक्तव्य आम आदमी पार्टी के बड़खल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर
भड़ाना ने नगर निगम कार्यालय पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा आयोजित
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहे। भड़ाना
ने कहा कि सरकार कर्मचारियां के साथ घिनौना खेल, खेल रही है। जब वो
धरना-प्रदर्शन या आन्दोलन करते हैं, तो उनको नौकरी पर रख लिया जाता है और
बाद में मनमर्जी से बिना किसी नोटिस के हटा दिया जाता है। उन्हांने सफाई
कर्मचारियां की नौकरी से हटाए गए सभी 200 सफाई कर्मचारियां को वापिस
नौकरी पर लेने, बल्लभगढ़ जोन के कच्चे कर्मचारियां को पक्का करने और खुली
भर्ती करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार का काम होता है,
लोगों को नौकरी देना और भारतीय जनता पार्टी जब सत्ता में आई थी तो
बड़े-बड़े वादे लोगों से किए थे। युवाओं को नौकरी का झांसा देकर सत्ता तो
हथिया ली, मगर आज प्रदेश के युवा धक्के खाने का मजबूर है, इतना ही नहीं
प्रदेश सरकार ने तो नौकरी पर लगे लोगों को हटाने का काम शुरु कर दिया है।
कभी रोजगार के नाम पर सत्ता में आने वाली सरकार आज लोगों का रोजगार छीनने
का काम कर रही है। इस अवसर पर आप नेता विजय गुर्जर ने कहा कि कर्मचारियां
के हितों की लड़ाई के लिए उनसे जो भी बन पड़ेगा, कभी पीछे नहीं हटेंगे।
उन्हांने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों का उजाड़ने का काम कर रही
है। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के महामंत्री सुनील कंडेरा ने
कहा कि जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदेश सरकार कर्मचारियां के साथ छल कर रही है, आंदोलन के बाद जिन 200
कर्मचारियों को नौकरी पर लिया गया था, उनको पुनः नौकरी से निकाल दिया गया
है, जिससे वो सड़क पर आ गए हैं। सरकार को चाहिए उनको पुनः नौकरी पर ले और
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। इस अवसर पर प्रधान राजू मंढोतिया,
राकेश मंढोतिया, स. तेजवंत सिंह, महेश कुमार, बंटी पवार, राजेन्द्र
चिंडालिया, गजनतीर, कृष्ण कांगड़ा, बिजेन्द्र, विनोद कुमार, ताराचंद
ठेकेदार, तिलक छजलाना, माया प्रधान, अनीता, राधा, रीना, रिंकी आदि
कर्मचारी मौजूद थे।

Posted by: | Posted on: September 10, 2018

पेट्रोल हुआ 80 के पार, फेल हुई मोदी सरकार – तरुण तेवतिया

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में फरीदाबाद युवा कांग्रेस द्वारा बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर काला तेल डालकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मौके पर जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया ने कहा कि चुनावों से पहले बीजेपी सरकार ने बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा दिया था। महंगाई कम करने के लिए दिए गए इस नारे पर सरकार खरी नहीं उतरी है। अब देश भर में लोग पेट्रोल हुआ 80 के पार, फेल हुई मोदी सरकार का नारा दे रहे हैं, जो बीजेपी सरकार पर सटीक बैठ रहा है। देश में आज तक पेट्रोल व डीजल के दाम इतने अधिक नहीं बढ़े हैं। सोमवार को हरियाणा में पेट्रोल के रेट 81.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 73.84 रुपये प्रति लीटर हैं। डीजल के दाम बढ़ने से जहां किसानों की कमर टूट गई है, वहीं उद्योगों पर भी इसका काफी बुरा असर पड़ रहा है। इससे माल भाड़े में इजाफा होगा और अन्य चीजों पर भी महंगाई बढ़ेगी। कांग्रेस शासनकाल में जब कभी पेट्रोल – डीजल के रेट बढ़ते थे, तो बीजेपी नेता कपड़े उतार पर प्रदर्शन करने लगते थे, लेकिन अब रोजाना इसके दामों में वृद्धि हो रही है, लेकिन सरकार मौन बनी हुई है। सरकार को तुरंत प्रभाव से डीजल व पेट्रोल के रेट बढ़ने की प्रक्रिया का अंकुश लगाते हुए रेटों में कमी लानी चाहिए। मौके पर युवा कांग्रेस में पृथला क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष बंटी हुड्डा, सुरजीत सिंह, अनील, नीतिन नागर, धीरज, अमित, अरुण, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Posted by: | Posted on: September 10, 2018

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन जयहिंद का जोरदार स्वागत किया गया :-प. गिर्राज शर्मा

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन जयहिंद का आज फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी प. गिर्राज शर्मा द्वारा सराय ख्वाजा तिगांव स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में हरेन्द्र भाटी, तेजेन्द्र सिंह, विजय गूर्जर, अजीत गुप्ता, शोभा देवी सहित सीवाईएसएस वूमेन्स विंग व यूथ विंग ने भी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। मौके पर मौजूद विद्यासागर कौशिक, सचिन गौड़, महेश यादव जिला अध्यक्ष, धर्मवीर भडाना, बदरपुर विधायक नारायण ङ्क्षसह, लोक सभा केंद्रीय पर्यवेक्षक रंजीत सिंह, सभी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला और हजारों लोगों ने हजारों लोगों ने नवीन प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद जी के अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें।
इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों व योजनाओं से जनता प्रभावित है और उसका जीता जागता उदाहरण इस कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को देखकर लगता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सबको साथ लेकर चलने का काम कर रही है और इसी को लेकर उन्होंने दिल्ली की जनता को ऐसी ऐसी सुविधाएं दिलवाई जिसे जनता सोच भी नहीं सकती थी उन्होंने कहाकि हरियाणा प्रदेशवासियों को भी दिल्ली की तर्ज पर सभी सुविधाएं मिलें यही हमारी सोच है और उसके लिए आगामी चुनावो में हरियाणा में आम आदमी पार्टी का परचम लहराना है। उन्होंने कहाकि हरियाणा में आम आदमी पार्टी मजबूत एवं दृढता से चुनाव लडेगी और पूर्ण बहुमत से आयेगी इसका मुझे पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश व जिले के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में काफी दमखम है जिसके चलते हमें किसी प्रकार की चिंता नहीं है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाये क्योकि अब हरियाणा प्रदेश की जनता इन भ्रष्टाचारियों के बहकावे में आने वाली नहीं है और वह आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
इस मौके पर लोकसभा प्रभारी प. गिर्राज शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों में फरीदाबाद सहित हरियाणा की जनता अब विश्वास जताने लगी है। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव व शहर में हम जाते है तो लोग कांग्रेस, इनेलो, भाजपा से पूरी तरह से दुखी हो चुकी है और वह ईमानदार, निष्ठावान व कर्मठ पार्टी को सत्ता सौंपना चाहती है जिसका नाम है आम आदमी पार्टी। उन्होंने कहाकि हमारी सभाओ, जनसभाओ में उपस्थित भीड़ इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा सहित फरीदाबाद की जनता अब आम आदमी पार्टी के साथ पूरी तरह से मिल कर चलेगी ओर 2019 में हरियाणा में भी परचम लहरायेगी।

Posted by: | Posted on: September 10, 2018

विधायक मूलचंद शर्मा ने सत्यजय वाटिका पार्क का जीणोद्वार कार्य के बाद लोकापर्ण किया

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। बल्लभगढ के विधायक मूलचंद शर्मा ने गर्ग कालोनी स्थित सत्यजय वाटिका पार्क का जीणोद्वार कार्य के बाद लोकापर्ण किया। इस मौके पर उन्होंने सत्यजय वाटिका पार्क में एक कैनापी लगाने के साथ-साथ रोशन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी निगमे के अधिकारियों को दिए। विधायक ने कहा कि यह पार्क इस क्षेत्र का अपने तरह का अनौखा पार्क होगा तथा इसमें और भी जो कमी होगी उसको पूरा किया जाएगा।
मूलचंद शर्मा ने बताया कि सत्यजय वाटिका पार्क इस क्षेत्र का एकमात्र ऐसा पार्क है जिसमें रोजाना हजारो की संख्या मे पुरुष व महिलाएं नियमित रुप से आते हैं, यही कारण है कि उन्होंने पार्क में न केवल आधुनिक ओपन जिम की स्थापना कराई है बल्कि इसकी चारदीवारी को उंचा उठवा कर इसका सौदर्यकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की यह योजना है कि वह हर हरियाणा के नागरिक को वह वेहतर सुविधाएं दें जिनके वह हकदार हैं और उन में आधुनिक पार्क विकसित करना भी शामिल है उसी कडी में सत्यजय वाटिका पार्क का सौंदर्यकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बल्लभगढ शहर में करोडों रुपए के विकास के काम चल रहे हैं जो अपने आप मे विकास की नई गाथा गा रहे हैं।
स्थानीय विधायक ने कहा कि अब मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही जहां बल्लभगढ में मैट्रो का सफर शुरू हो जाएगा, वहीं राष्टÑीय राजमार्ग पर जहां गुरुग्राम नहर पर छह लेन का पुल सरकार ने पास कर दिया है वही सेक्टर चार, छह सात को बल्लभगढ से जोडने के लिए मुख्यमंत्री ने एक चार लेन के नए पुल को भी अपनी स्पीकृति दे दी है। इस मौके पर मूलचंद शर्मा ने यहां पर एक सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा करते हुए उसके लिए 8 लाख रूपये देने की घोष्­ााण की। उन्होंने लोगों को आश्वान दिया कि उनका यह प्रयास है कि बल्लभगढ के जितने पार्क है उन सभी को सत्यजय पार्क की तरह से आधुनिक तरीके से विकसित किया जाए। उन्होंने बताया कि शहर के सिटी पार्क तथा राजा नाहर सिंह पार्क मे भी इन दिनों सौदर्यकरण का काम तेजी से चल रहा है।  इस मौके पर  स्थानीय पार्षद पति बुद्दा सैनी, निगरानी कमेटी के चैयरमेन महावीर सैनी, रमेश भारÞद्वाज, पारस जैन, डा. टीडी दिनकर, बसंता पुजारी, सुनील पुजारी, श्री जय प्रकाश शर्मा, रवि प्रकाश, लिखी राम रावत, टेकचंद शर्मा, चौधरी बलिराम शर्मा तथा विधायक के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Posted by: | Posted on: September 10, 2018

न्याय शिक्षा और सम्मान सबको मिलेगा एक समान: सहीराम रावत

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| भारत के संविधान में जनता ही हाईकमान हैं| यह कहना था वोटर्स पार्टी के प्रदेश संयोजक हरियाणा  सहीराम रावत का  रावत वोटर्स पार्टी की संगोष्ठी में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे| कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित संगोष्ठी में कई लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की गई तथा कई सीटों के लिए कार्यकर्ताओं के सुझाव दिए गए| कार्यक्रम के दौरान सहीराम रावत जी ने अपने पार्टी के मुख्य बिंदुओं को चिन्हित करते हुए बताया की पार्टी के 5 केंद्र बिंदु रहेंगे 1.एसवाईएल के पानी पर उचित कार्यवाही
2. किसानों को ₹15000 प्रति एकड़ खेती करने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे | 3.अनावश्यक आबादी वृद्धि को संतुलित करना | 4.बेरोजगारों विधवाओं विकलांग अनाथ एवं वृद्ध जन को प्रतिमाह ₹4000 पेंशन|
5.लिखित करार जिसमें वायदे पूरे होने पर वापस बुलाने का अधिकार|
इस अवसर पर मंच का संचालन राजीव रंजन त्यागी संयोजक फरीदाबाद ने किया| इस मौके पर रमेश खत्री सोनीपत, रामअवतार कुशवाहा दिल्ली, बनवारीलाल बड़ाला रोहतक, डॉक्टर अब्दुल लतीफ खान संयोजक  गुरुग्राम, विजेंद्र सिंह डागर, कैप्टन परशुराम, कुलदीप शर्मा, राजेश जाजरू, रोहित मुनि, सुखपाल त्यागी,तूही राम रावत,पंडित मुरारी  जी,  सोहन सिंह चौहान, प्रेमराज रावत,प्रेमचंद रावत, सतीश बैरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे| प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपा मिश्रा ने लोगों का आभार व्यक्त किया तथा महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया|