Tuesday, October 2nd, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: October 2, 2018

बी. के. स्कूल ने मनाई गांधी. शास्त्री जयन्ती

पलवल ( विनोद वैष्णव ) विद्यालय में महात्मा गांधी व् लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई गई| कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा महात्मा गांधी व् लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण कर की गई |
विद्यालय के संस्कृत प्राध्यापक  अर्जुन चौधरी ने भी इन महापुरुषों के जीवन से जुड़े रोचक वृतांत सुनाकर उनकी गाथा का वर्णन किया द्य सीनियर विंग के छात्रों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए |
अंत में प्राचार्य  सतीश कौशिष  ने बताया कि आज के दिवस को पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है ए इसीलिए विद्यालय के सभी अध्यापकों तथा छात्रों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने आस पास के क्षेत्र को कदापि गन्दा नही करेंगे तथा पर्यावरण की पूरी सुरक्षा करेंगे |
शास्त्री जयन्ती पर विद्यालय में प्राइमरी विंग में 100 मीटर रेस तथा लेमन रेस का भी आयोजन किया गया जिसमे प्रथम स्थान पर विभिन्न कक्षाओं से जयवीर , जितेंदर, सहदेव, अमन तथा कुनाल रहे |
अंत में विद्यालय के प्राचार्य सतीश कौशिष ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बच्चो को उनके बताये हुए पथ पर चलकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और बताया कि महात्मा गांधी सदैव सत्यए अहिंसा के मार्ग पर अग्रसर हुए द्य उन्होंने अस्पर्शयता तथा स्वच्छ अभियान पर विशेष बल दिया |आज शास्त्री जयन्ती पर विद्यालय के प्राचार्य सतीश कौशिष ए अध्यापक पुनीत गोयल ए प्रवीन सैनीए विनोद वर्माए धर्म सिंहए गौरव रोहिल्ल तथा संदीप तंवर ने भारत विकास परिषद् शाखा पलवल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया |
इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहीं |

Posted by: | Posted on: October 2, 2018

वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया गाँधी जयंती उत्सव

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में 1 अक्टूबर को गाँधी जयंती उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से की गई। तत्पश्चात् विद्यालय की निदेशिका श्रीमती विजयलक्ष्मी , प्रधानाचार्या श्रीमति सुषमा गौड और उपप्रधानाचार्या  जोबा गुहा ने गाँधीजी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। कक्षा नौवीं की छात्रा खुशबू शर्मा ने हिंदी में तथा कक्षा सातवीं की छात्रा कनिष्का ने अंग्रेजी में गाँधीजी के बारे में अपने वक्तव्यों में बताया। कक्षा आठवीं की छात्रा मानसी नें कविता सुनाई।
के0 जी0 कक्षा के छात्रों ने ‘‘आज है 2 अक्टूबर का दिन‘‘ पर समूह गान प्रस्तुत किया। कक्षा प्रथम व द्वितीय के छात्रों ने एक बड़ी ही मनोरंजक नाटिका के द्वारा गाँधीजी के जीवन को दर्शाया तथा बताया कि सत्य , निडरता व अंहिसा की प्रेरणा उनको कैसे मिली। सम्पूर्ण भारत के प्रति उनके प्रेम व निष्ठा व बंधुत्व की भावना को नाटकिय ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की निदेशिका ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए गाँधी जयंती के महत्व के बारे में बताया तथा गाँधीजी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने तथा सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा दी।
कक्षा छठी ,सातवीं ,आठवीं ,नौवीं के छात्रों ने स्कूल प्रागंण में स्वच्छता अभियान के द्वारा सभी को सफाई के प्रति जागृत किया व सफाई की। छात्रों ने एक सामूहिक रैली निकाली।

Posted by: | Posted on: October 2, 2018

सर्व धर्म सद्भाव के ऊपर डी ए वी रौशनी के बच्चो की गायन प्रस्तुति 

( विनोद वैष्णव )| सर्व धर्म सद्भाव का सन्देश महात्मा गाँधी के १५० वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एन एच ३ स्थित डी ए शताब्दी कॉलेज में इंटर कॉलेज – इंटर फेथ प्रेयर के नाम से कार्यक्र्म का आयोजन किया गया जिसमे फरीदाबाद, पलवल के लगभग १० कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया | इस मौके पर छात्रों ने सर्व धर्म सद्भाव को ले कर अपने  गायन प्रस्तुत किये | इस भजन संध्या में Y एम् सी प्रचार  यूनिवर्सिटी, बी एस अनंगपुरिआ, नेहरू कॉलेज, सतयुग दःर्शन, सरस्वती महाविद्यालय, एस डी कॉलेज पलवल आदि के छात्रों ने महात्मा गाँधी के प्रिये भजनो में से गया गया | इस मौके पर डी ए वी  रौशनी स्कूल के बच्चो ने नाट्य  प्रस्तुति दी |   कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने बताया की ऐसे कार्यक्र्म के माध्यम से युवाओं में गाँधी जी के सर्व धर्म के प्रति आदर भाव को जागृत करते हुए समाज में सद्भावना का सन्देश देना है | इस कार्यक्र्म की संयोजिका डॉ सविता भगत के साथ अरुण भगत, डॉ सतीश सलूजा, मुकेश बंसल आदि मौजूद रहे |
विश्व स्वैक्षिक रक्तदान दिवस मनाया 
डी ए वी  शताब्दी  कॉलेज के रेड रिब्बीन क्लब द्वारा विश्व स्वैक्षिक रक्तदान दिवस मनाया गया | हरियाणा सरकार के आदेशानुसार इस सभी कॉलेज में मनाया जाना था | इस मौके पर छात्रों को स्वैक्षिक रक्दान के ऊपर भाषण प्रतियोगिता  का आयोजन किया जिसमे दीक्षा भाटी एवं शिवम् तोमर विजेता रहे | स्वच्छ भारत के ऊपर छात्रों को डॉक्यूमेंट्री दिखाई गयी जिसके माध्यम से स्वच्छता के महत्ता को बताया गया | साथ ही एच आई वी के जागरूकता के लिए हेल्पलाइन 1097  के बारे में बताया गया |
सर्जिकल सट्राइक विषय पर कार्यक्रम का आयोजन
डी.ए.वी. षताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद में सर्जिकल सट्राइक विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।
आज दिनांक 29.09.2018 को  डी.ए.वी. षताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद में एन.एस.एस. (गर्ल्स व बॉयज़) युनिट द्वारा सर्जिकल सट्राइक के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल वी.के. गौड़ जी रहे। उन्होनें छात्र-छात्राओं को सर्जिकल सट्राइक से जुड़ी जानकारी दी एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ‘सर्जिकल सट्राइक’ विषय पर निबन्ध लेखन, पत्र लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियागिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती अंजलि मंचदा (प्रभारी, एन.एस.एस.गर्ल्स) व श्री जितेन्द्र धुल (प्रभारी, एन.एस.एस. बॉयज) द्वारा किया गया।
Posted by: | Posted on: October 2, 2018

सिद्वपीठ श्री हनुमान मंदिर के साथ बजरंग दशहरा और खुशरंग दशहरा कमेटी भी मनाएंगे दशहरा पर्व   

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। सिद्वपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर एक के साथ अब बजरंग  दशहरा  कमेटी 1 जे ब्लाक और खुशरंग  दशहरा   कमेटी 2 बी ब्लाॅक भी इस बार रावण के पुतले बना रही है। पिछले तीन साल से हनुमान मंदिर को  दशहरा  पर्व मनाने के लिए अनुमति नहीं मिलने से इन संस्थाओं ने भी  दशहरा  पर्व मनाना और रावण बनाना छोड दिया था। 
बजरंग  दशहरा   कमेटी 1 जे ब्लाक के अध्यक्ष जितेंन्द्र बहल ने बताया कि पिछले तीन साल से हनुमान मंदिर रावण के पुतले का दहन नहीं कर रहा था। इसके चलते हमने भी पुतले नहीं बनाए। इस बार जब मंदिर में तैयारी शुरू कर दी है तो अब हम भी मंदिर के साथ मिलकर  दशहरा  मनाएंगे। 
बहल ने बताया कि दो साल पहले मंदिर और हमारी संस्था के पुतले को नगर निगम के कूडे. के डंपर में उठवाकर फिंकवाया था। ऐसे में आज भी रावण की आत्मा दशहरा  मैदान में भटक रही है। उसकी आत्मा की शांति के लिए जरूरी है कि उसके पुतले का दहन पूरे सम्मान के साथ होना चाहिए और इसके लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है। खुशरंग  दशहरा  कमेटी 2बी ब्लाॅक के प्रधान इंद्र चावला ने कहाकि इस बार भी यदि प्रशासन ने कोई दखलंदाजी की तो वे  दशहरा  मैदान से अपने पुतले वापस ले आएंगे।
मंदिर के प्रधान राजेश  भाटिया ने बताया कि  दशहरा  पर्व शहर की जनता मिलजुल कर मनाती है। मगर पिछले तीन साल से केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायिका सीमा त्रिखा के अडंगे के चलते जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। विधायक सीमा त्रिखा और केंद्रीय राज्यमंत्री कृषणपाल  गुर्जर  दशहरा  पर्व में अडंगा लगा रहे हैं, इसके चलते हनुमान मंदिर पर्व नहीं मना रहा था। हर साल हम लोग तैयारी कर लेते थे और बाद में इनके दबाव के चलते प्रशासन हमारी अनुमति रदद कर देता था। उन्होंने कहाकि पिछले साल  दशहरा   मैदान के मंच से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद की जनता को आश्वाशन दिया था कि जो संस्था पिछले छह दशक से  दशहरा  मनाती आई है, वही संस्था आगे भी पर्व मनाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री के आश्वाशन के बाद हमने भी त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है। हमारे साथ खुशरंग दशहरा कमेटी 2बी ब्लाॅक, श्री राम मंदिर 5एन और बजरंग दशहरा कमेटी 1 जे ब्लाॅक भी पुतला तैयार करवा रही है।
Posted by: | Posted on: October 2, 2018

गढवाल सभा ने किया उत्तराखंड समााज के प्रमुख लोगोंं का अभिनदंन

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। गढवाल सभा के प्राांगण में उत्तराखंड समााज के प्रमुख लोगोंं द्वारा अभिनदंन कार्यक्रम का आयोजन कियका गया। जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश भट्ट, प्रदेेश सह प्रवक्ता भाजपा भारत भूषण जुयाल ने शिररकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गढवाल सभा के अध्यक्ष देव सिंह गुसाई द्वारा की गयी।
इस अवसर पर उपस्थितजनो को सम्बोधित करते हुए ओमप्रकाश भट्ट ने कहा कि हमारा समाज एक मजबूत स्तम्भ हे और इस स्तम्भ की मजबूती के लिए समाज में एकता व भार्ईचारे को सदैंव बनाये रखें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंंड प्रकोष्ठ पूरे ही देश में अपने समाज केे सदस्योंं को प्रकोष्ठ से जोडने का काम कर रहा है और सभी मिलकर इस देश व प्रदेश की प्रगति में सहायक बने। कार्य्रक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेेश सह प्रवक्ता भाजपा भारत भूषण जुयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव समाज को मान सम्माान दिया है और इस मान सम्मान के बदले हमें पार्टी को मजबूत बनाना है।
इस मौके पर गढवाल सभा के अध्यक्ष देव सिंह गुंंसाई ने कहा कि उत्तराखंड समाज ईमानदारी, सहजता की मिसाल है और हमारा समाज सदैव राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाता है और सदैव निभाता रहेगा। हमारे समाज के उत्थान में भाजपा ने जो अहम भूमिका निभाई है हम उसको कभी नहीं भूल पायेंगे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि के प्रदेश अध्यक्ष योगेश बुढाकोटि ने कहा कि समाज को आगे लाने में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि समाज के उत्थान में अपनी अहम भागीदारी निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और वह समाज को आगे लाकर और मजबूत बना रहा है।
इस अवसर पर योगेश बुढाकोटि ने भाजपा के नवनियुक्त संयोजक ओमप्रकाश भट्ट जी की नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भटट, प्रदेश्ेा अध्यक्ष सुभाष बराला का आभार जताया और कहा कि पूरे प्रदेश में उत्तराखंडियो को भाजपा से जोडने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर ओमप्रकाश गौड, सुरेन्द्र रावत, टी आर डोबरियाल, दिगपाल रावत, श्रीमती भाकुनि, नंद किशोर जुयाल, रोशन रावत, शशीकांत शर्मा, गजेश रावत, गजेश नेगी, मनोज जुयाल, पूर्व पार्षद बासवा नंद सहित अन्य उत्तराखंड समाज के लोग उपस्थित थे।

Posted by: | Posted on: October 2, 2018

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय कार्य समूह और आईआईएलएम संस्थान, दिल्ली के सहयोग से 1 अक्टूबर को “शिक्षा केमाध्यम से अधिकतम रोजगार की दिशा में एक पहल ” पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

( विनोद वैष्णव )| श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय कार्य समूह और आईआईएलएम संस्थान, दिल्ली के सहयोग से 1 अक्टूबर को “शिक्षा केमाध्यम से अधिकतम रोजगार की दिशा में एक पहल ” पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया है।कार्यशाला का उद्धघाटन करते हुए  माननीय केंद्रीय मंत्री एमएचआरडी श्री प्रकाश जावड़ेकरने कहा कि विश्वविद्यालयों / शिक्षा प्रतिष्ठानों में समय-समय पर परिवर्तन और उद्योग और अनुसंधान के साथ निकट समन्वय के साथ पाठ्यचर्या संशोधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उद्योग और अनुसंधान केंद्र एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं और व्यावसायिक कार्यक्रम की जरूरतों के अनुसार अभ्यास के लिए अनुसंधान केंद्र प्रयोगशालाओं का उपयोग करते हैं। उन्होंने 2020 तक बीए प्रोफेशनल और बीएससी पेशेवर कार्यक्रम शुरू करने के विचार के बारे में भी बात की जो कि सामान्य की बजाय नौकरी उन्मुख होगी।

 केंद्रीय मंत्री की का स्वागत करते हुए   राज नेहरू ने कार्यशाला पर रौशनी डालते हुए कहा कि तकनीकी व्यवधान और नवाचारों नेअर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया है जिसके परिणामस्वरूप रोजगार उत्पादन और संसाधनों की उपलब्धता पर असर हुआ है। जहाँ एकतरफ भारत की युवा शक्ति अंततर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी ताकत बन कर उभर सकती है वहीँ दूसरी तरफ इनके लिए समर्थ संसाधनों कीव्यव्श्था एक विचारणीय विषय है हम भारतीय इतिहास पर नज़र डालें तो पातें हैं किप्राचीन  भारत में अभाव कि कभी कोई स्थिति नई रहीऔर यह विभिन्न क्षेत्रों के साथ साथ कौशल शिक्षा का भी मूल था अगर हमे भारत को फिर विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करना है तोहमे आधुनिकता के साथ साथ अपने मूल्यों को भी मजबूत बनाना होगा

लिंग परिदृश्य, प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा तीव्र तकनिकी विकास के एक बड़े पैमाने पे रोजगार जगत का स्वरूप बदलना तय है  क्या हमअपने युवाओं  को समकालीन  मांग  के अनुसार  लिए कौशल प्रशिक्षित करने के लिए तैयार हैं? यह सुनिश्चित करने के लिए हमारी कौशलरणनीति क्या होनी चाहिए कि हमारे युवाओं के पास भविष्य की अर्थव्यवस्था में आवश्यक कौशल कौन से  हैं? इस प्रकार के सभी सवालों केजवाब हमे समय पर तलाश क्र उन्हें क्रियन्वित करना होगा इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी भागीदारों के साथ मिलकर एक सार्थक समाधानखोजना है

डॉ अनिरुद्ध देशपांडे ने इस प्रयास की सराहना की तथा कहा कि शिक्षा केन्द्रो को और उद्योगों को एक साथ मिल कर नवभारत निर्माण करना होगा

संजीव भिक्चंदानी, एमडी नौकरी.कॉम, ने उभरते परिदृश्य में रोजगार के अवसरों, चुनौतियों, आर्थिक विकास पर प्रकाश डाला

सुश्री पद्मजा रुपरल, अध्यक्ष -इंडियन एंजेल नेटवर्क ने अपने व्यक्तवय में रोजगार पाने ही नई अपितु रोजगार देने वाला बने इस पर प्रकाशडाला उन्होंने कहा कि भारत में नौकरी निर्माण और रोजगार में स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका भूमिका। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया,डिजिटल इंडिया, मुद्रा बैंकिंग इत्यादि जैसी पहल सभी एक अरब से ज्यादा लोगों को अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं । नासकॉम केमुताबिक, भारत का वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप बेस है और 2020 तक 10,000 से अधिक नए स्टार्टअप होने का अनुमान है।स्टार्टअप को किस प्रकार एक मजबूत सरचना के रूप में विकसित किया जा सकता है | डॉ0 भगवती प्रकाश संयोजक, रोज़गार पर राष्ट्रीय कार्य समूह ने साझा किया कि यह कार्यशाला अकादमिक, उद्योग और नीतिगत विशेषज्ञोंकी   एक आकाशगंगा है और इसका उद्देश्य  कुछ तार्किक और व्यावहारिक समाधानों पर पहुंचना है ।