सर्व धर्म सद्भाव के ऊपर डी ए वी रौशनी के बच्चो की गायन प्रस्तुति 

Posted by: | Posted on: October 2, 2018
( विनोद वैष्णव )| सर्व धर्म सद्भाव का सन्देश महात्मा गाँधी के १५० वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एन एच ३ स्थित डी ए शताब्दी कॉलेज में इंटर कॉलेज – इंटर फेथ प्रेयर के नाम से कार्यक्र्म का आयोजन किया गया जिसमे फरीदाबाद, पलवल के लगभग १० कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया | इस मौके पर छात्रों ने सर्व धर्म सद्भाव को ले कर अपने  गायन प्रस्तुत किये | इस भजन संध्या में Y एम् सी प्रचार  यूनिवर्सिटी, बी एस अनंगपुरिआ, नेहरू कॉलेज, सतयुग दःर्शन, सरस्वती महाविद्यालय, एस डी कॉलेज पलवल आदि के छात्रों ने महात्मा गाँधी के प्रिये भजनो में से गया गया | इस मौके पर डी ए वी  रौशनी स्कूल के बच्चो ने नाट्य  प्रस्तुति दी |   कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने बताया की ऐसे कार्यक्र्म के माध्यम से युवाओं में गाँधी जी के सर्व धर्म के प्रति आदर भाव को जागृत करते हुए समाज में सद्भावना का सन्देश देना है | इस कार्यक्र्म की संयोजिका डॉ सविता भगत के साथ अरुण भगत, डॉ सतीश सलूजा, मुकेश बंसल आदि मौजूद रहे |
विश्व स्वैक्षिक रक्तदान दिवस मनाया 
डी ए वी  शताब्दी  कॉलेज के रेड रिब्बीन क्लब द्वारा विश्व स्वैक्षिक रक्तदान दिवस मनाया गया | हरियाणा सरकार के आदेशानुसार इस सभी कॉलेज में मनाया जाना था | इस मौके पर छात्रों को स्वैक्षिक रक्दान के ऊपर भाषण प्रतियोगिता  का आयोजन किया जिसमे दीक्षा भाटी एवं शिवम् तोमर विजेता रहे | स्वच्छ भारत के ऊपर छात्रों को डॉक्यूमेंट्री दिखाई गयी जिसके माध्यम से स्वच्छता के महत्ता को बताया गया | साथ ही एच आई वी के जागरूकता के लिए हेल्पलाइन 1097  के बारे में बताया गया |
सर्जिकल सट्राइक विषय पर कार्यक्रम का आयोजन
डी.ए.वी. षताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद में सर्जिकल सट्राइक विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।
आज दिनांक 29.09.2018 को  डी.ए.वी. षताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद में एन.एस.एस. (गर्ल्स व बॉयज़) युनिट द्वारा सर्जिकल सट्राइक के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल वी.के. गौड़ जी रहे। उन्होनें छात्र-छात्राओं को सर्जिकल सट्राइक से जुड़ी जानकारी दी एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ‘सर्जिकल सट्राइक’ विषय पर निबन्ध लेखन, पत्र लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियागिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती अंजलि मंचदा (प्रभारी, एन.एस.एस.गर्ल्स) व श्री जितेन्द्र धुल (प्रभारी, एन.एस.एस. बॉयज) द्वारा किया गया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *