पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी डिंपल के पक्ष में चुनाव प्रचार करते विधायक राजेश नागर व सुभाष सुधा

Posted by: | Posted on: December 25, 2020

पारदर्शी शासन और विकास के नाम पर जीतेंगे चुनाव – राजेश नागर

फरीदाबाद।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डिंपल के पक्ष में सेक्टर12 में प्रचार किया। उनके साथ विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।
जनसंपर्क के दौरान विधायक राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और प्रदेश में जिस प्रकार का पारदर्शी और विकास परक शासन दिया है उससे लोगों का रुझान भाजपा की तरफ पहले से और ज्यादा बढ़ा है। जनता को पता है कि भारतीय जनता पार्टी उनके विकास के लिए कार्य कर रही है ना कि किसी परिवार के लिए। उन्होंने कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी व सीएम श्री मनोहर लाल खट्टर जी के नेतृत्व में हम विकास की रोज नई इबारतें लिख रहे हैं। यही कारण है कि लोगों का हुजूम और जनसैलाब भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उमड़ता दिखता है।
श्री नागर ने कहा कि डिंपल एकतरफा चुनाव जीतेंगी। विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास की बात हो या जनकल्याणकारी योजनाओं की या पारदर्शी प्रशासन की, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमेशा ही जनहित मुख्य बिंदु रहता है। हमने हरियाणा को एक स्थाई सरकार दी है वहीं लोगों के मन को काम के बल पर जीता है। हमें पूरा विश्वास है कि इन चुनावों में भी जनता भारतीय जनता पार्टी का साथ देने वाली है।
उनके साथ कुरुक्षेत्र से विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। जिन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *