पृथला विधानसभा के गांव आमरू में सेकड़ो युवाओं ने भाजपा का दामन थामा :-सोहनपाल

Posted by: | Posted on: January 29, 2018

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह के नेतृत्व में पृथला विधानसभा के गांव आमरू में सेकड़ो युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का फूलों की माला से स्वागत किया एवं उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत भी कराया।इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए सोहनपाल सिंह ने कहा कि आज देश व प्रदेश में एक समान विकास हो रहा है और देश की जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा की नीतियों में आस्था जताई है जिससे भाजपा और मजबूत हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज जो भी लोग पार्टी में शामिल हुए है उन सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जायेगा एवं पार्टी उनके सुख दुख में पूरी तरह से भागीदारी निभायेगी।
सोहनपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच्चाई व ईमानदारी का प्रतीक है और भाजपा ने जबसे देश व प्रदेश की कमान संभाली है तभी से भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारी समाप्त से हो गये है और भाजपा का एक ही स्वप्र है कि देश व प्रदेश में खुशहाली हो।
सोहनपाल ने बताया कि पार्टी में शामिल होने वालों में प. लाला राम, प. हरनारायण, प. भूपर जी, तेजपाल सरपंच, राजा राम, ओमप्रकाश शर्मा, भजन शर्मा, तारा नम्बरदार, पा. जगपाल, जगदीश, करतार, रवि, सतीश, गजराज, राजेन्द्र, राकेश, पवन है।
इस अवसर सोहनपाल ने सूरज भारद्वाज को सीकरी मण्डल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *