अगर घर में है वास्तु दोष, तो आप भी हो सकते है परेशानियों का शिकार

Posted by: | Posted on: August 14, 2021

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : आमतौर पर देखा जाता है कि बिना वजह घर-परिवार में परेशानियां बनी रहती हैं। ऐसे में आदमी का इन परेशानियों से बाहर निकल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। आप नहीं जानते कि ये समस्याएं बिना वजह के नहीं आती बल्कि इनके पीछे वास्तु दोष छिपा होता है। घर में वास्तु दोष होने पर आपको बहुत से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

  • कहा जाता है कि घर का माहौल हमेशा अच्छा होना चाहिए। अगर घर में कलह है तो इसकी वजह से आप मानसिक तौर पर तनाव मे रहते हैं और इस तनाव से व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है। इसी के साथ घर की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट होने लगती है जिसकी वजह से समस्याएं और उलझने बढ़ने लगती है और आप मुसीबतों में पड़ सकते हैं।
  • वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि घर पर हल्के पर्दे लगाए , कभी भी घर पर मोटे कपड़े के पर्दे नहीं लगाने चाहिए। इससे आपके जीवनो में कष्ट बढ़ने लगते है। कहा जाता है कि ऐसे परदे घर में हवा और रौशनी आने से रोकते है इसलिए हलके पर्दो का प्रयोग करना चाहिए ताकि हवा और धुप आपके घर पे नियमित रूप से आती रहे इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
  • वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि कभी भी बेड ले ऊपर बैठ कर खाना नही खाना चाहिए। ऐसा करने से घर मे दरिद्रता आती है और घर पे खानपान की कमी होने लगती है। घर में टूटी-फूटी चीज़ें नही रखनी चाहिए। समय-समय पर घर की सफाई करते रहनी चाहिए। इससे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। साथ ही वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलने लगता है।
  • घर के मेन गेट के सामने हमेशा नीबू मिर्ची टागनी चाहिए। अगर अपने घर के बाहर शीशा रखा हुआ है तो इसे तुरंत हटा दें। वास्तु के हिसाब ऐसा करना समस्याओं को निमंत्रण देता है। शीशा घर के बहार लगे होने से वह नकारत्मक ऊर्जा को अपनी तरफ खींचने लगता है।
  • अगर आप भी इन सभी समस्याओं का समाधान चाहते है तो आप इस एक सरल उपाय का प्रयोग जरूर करे – आप अपने घर में तुलसी का पौधा रखें। तुलसी का पौधा हिन्दू धर्म मे बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। घर पर तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और साथ ही सुख-समर्धि आती है।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *