घर की बरकत के लिए लगाए ये 5 पौधे , होती है इनसे धनवर्षा

Posted by: | Posted on: August 14, 2021

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : वास्तु के अनुसार पौधे हमारे जीवन का अहम् हिस्सा हैं। कई लोग ऐसे है जिन्हें घर में सजावट के लिए पौधे लगाना पसंद होता है। लेकिन लोग ये नहीं जानते कि कौन से पौधे लगाना शुभ और अशुभ माना जाता है।

आइये जानते हैं घर की सुख – सम्रद्धि के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए :-

  • घर में तुलसी का पौधा लगाए :-

घर में तुलसी का पौधा उत्तर , उत्तर – पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना बहुत अच्छा होता है। अगर तुलसी का पौधा सही दिशा में लगा हो तो यह घर में सम्रद्धि लाता है। तुलसी के पौधे में रोज सुबह जल चढ़ाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखे रविवार के दिन जल न चढ़ाये क्युकी इसदिन तुलसी जी का व्रत होता है।

  • घर में मनी प्लांट का पौधा लगाए :-

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से पति पत्नी के सम्बन्ध अच्छे होते हैं। घर में हमेशा सम्रद्धि बनी रहती है और घर पर पैसो से सम्बंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिलने लगता है। अगर मनी प्लांट का कोई पत्ता सुख जाता है तो उसे तुरंत हटा दे , सूखा हुआ पत्ता अशुभ माना जाता है

  • घर में बांस का पौधा लगाए :-

फेंगशुई के अनुसार घर में बांस के पौधे लगाना शुभ और फलदायक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि बांस के पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करवाती है और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करदेते है।

  • घर में अशोक का पेड़ लगाए :-

घर के गार्डन में अशोक का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना है। कहा जाता है कि घर में अशोक का पेड़ लगाने से धन लाभ होता है और घर में कभी पैसो की तंगी नहीं होती है।

  • घर में चौड़े पत्तियो वाले पौधे लगाए :-

ऐसा कहा जाता है की घरो में ज्यादातर चौड़े पत्तो वाले पौधे लगाने चाहिए। माना जाता है की यदि घर का गार्डन दक्षिण – पूर्व दिशा के कोने में हो तो यह बहुत अच्छा होता है। इस दिशा में चौड़े पत्तों वाले पौधे लगाने चाहिए ताकि आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहे और आपके घर में सदा खुशिया बानी रहे।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *