इन घरो में करती है हमेशा माँ लक्ष्मी वास, जानिए ये महत्वपूर्ण बातें

Posted by: | Posted on: August 14, 2021

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : हिंदू धर्म के अनुसार मान्‍यताओं में लक्ष्‍मी एक देवी भी हैं और एक भाव भी है। जिस घर में समृद्धि होती है उन घरों के बारे में कहा जाता है कि वहां लक्ष्‍मी का वास है। गुणों और नियमो का पालन करने वाली महिलाएं भी लक्ष्‍मी का रूप है। सभी लोगों के लिए यह जानना आवश्‍यक हो जाता है कि लक्ष्‍मी की कृपा कौंन से घरो में होती है।

आइए जानते है कौन से लक्षणों, आदतों के लोगों के जीवन में लक्ष्‍मी का वरदान होता है , उनसे कैसे लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती है ओर कौन से घरो में करती हैं माँ लक्ष्मी वास :-

  • जो व्यक्ति घरो में पशु-पक्षी पालते है, जिसके घर में लड़ाई झगड़े न होते हो, उसके घर में लक्ष्मी स्थायी रूप से वास करती हैं।
  • जिस घर की स्त्रियां पति का आदर करती है, उसकी आज्ञा का पालन करती है , घर में सबको खाना खिलाने के बाद आखिर में खुद खाना कहती है, उनके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है।
  • जो व्यक्ति झूठ नहीं बोलता, लोगों का निरादरनहीं करता, जो घमंडी नहीं होता, जो दूसरों के साथ प्रेमभाव से रहता है, उसके घर में लक्ष्‍मी का वास होता है।
  • जो व्यक्ति दुख के समय पर दुसरो की सहायता करता है और जो दूसरों के कष्ट को दूर करने में आनंद अनुभव करता है, लक्ष्मी उसके घर में स्थायी रूप से वास करती हैं।
  • मधुर बोलने वाला व्यक्ति माता-पिता की भक्ति भावना से सेवा करने वाले, बुद्धिमान, दयावान और गुरु की सेवा करने वाले लोगों के घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।
  • जो भगवान शिव की पूजा करता है, जो घर में देवताओं के सामने दीपक जलाकर उनकी पूजा करते है, उसके घर में लक्ष्मी वास करती है।
  • जो व्यक्ति सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लेता है, ओर उसके बाद सूर्ये को अर्घ देता है। उस पर लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।
  • जो व्यक्ति भगवान विष्णु को आंवला फल भेंट करता है, वह सदा लक्ष्मीवान बना रहता है। जिन लोगों की देवता, साधु और ब्राह्मण में आस्था रहती है, उनके घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *