फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। ड्रीम विंडो इवेंट्स की ओर से मथुरा रोड स्थित होटल रेडिसन ब्लू में 13 फरवरी को शहर की सबसे बड़ी फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन आयोजित की जाएगी। इस एग्जीबिशन में 40 से ज्यादा डिजाइनर अपने प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन करेंगे। डीवीम विंडो इवेंट की निदेशक नूपुर गुप्ता ने बताया कि इस एग्जीबिशन में ज्वेलरी, होम डेकोर, डिजाइनर ड्रेसेस, इंपोर्टेड परफ्यूम और लग्जरी आइटम उपलब्ध होंगे। हिंदी सिनेमा के कॉस्ट्यूम डिजाइनर एवं क्रिएटिव प्रोडूसर पवन नागपाल इस एग्जीबिशन के सह आयोजक हैं। इस एग्जीबिशन का उद्घाटन हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया जाएगा।बिग बॉस 9 के प्रतिभागी कमलजीत सिंह और बिग बॉस 2007 के विजेता रोहित एवं बिग बॉस सीजन 2 के विजेता आशुतोष कौशिक भी सहित दीपशिखा लुगानी, निकिता खत्री, लावण्या मदान, ज्योत्सना अत्री, रुचिका अग्रवाल, कविता अग्रवाल, पब्लीन गुजराल आदि कई अन्य सिने सेलिब्रिटी भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। एग्जीबिशन में डॉली नागपाल का कासा डी डुरो, ग्रेटर कैलाश की प्रीति मखीजा का फैशन जोन, बनारसी ताना-बाना, साकेत से रॉक ए बेलो क्रिएशन, पुष्पांजलि ज्वेलर्स, दी टेन बेस, हौज खास से निर्वी आदि स्थानों के प्रतिभागी डिजाइनर ड्रेसेस, फुटवियर, ज्वेलरी, होम डेकोर आदि का प्रदर्शन करेंगे। सुबह 11 बजे से शुरू एग्जीबिशन में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
Related Posts
वरुण धवन ने फिल्म ‘अक्टूबर’ का तीसरा गाना ‘तब भी तू…’ लाॅन्च किया
( विनोद वैष्णव )|पिछले साल अपने डबल रोल के साथ सबका मनोरंजन कर वरुण धवन की ‘जुड़वा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी…
प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| शहर की नामी-गिरामी सामाजिक संस्था प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से…
गणेश महोत्सव की धूम, भजन संध्या का हुआ आयोजन
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। सेक्टर-2 फरीदाबाद में गणेश महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जिसमे नितिन श्याम दीवाना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा…