चेहरे के इन जगह पर होने वाले तिल वाले लोगो को माना जाता है बहुत ही भाग्यशाली

Posted by: | Posted on: August 16, 2021

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : समुद्रशास्त्र में तिल का अपना एक अलग महत्व है हमारे शरीर में लाल काले निशान पाए जाते है जिसे हम आम भाषा में तिल कहते है। आपने देखा होगा हमारे चेहरे में अनेक जगहों में तिल होता है। हमारे शरीर के साथ – साथ हमारे चेहरे में होने वाले तिल भी हमारे स्वभाव और भविष्य के बारे में हमें बताते हैं।

आइए जानते है कहा पर तिल होने का क्या राज होता है :-

माथे पर तिल :-

जिनके माथे के दाहिनी ओर तिल होता है उन्हें कभी धन की कमी नहीं होती वे धन की हमेशा बढ़ोतरी होती रहती है। माथे की बीचोबीच तिल होना भी शुभ होता है यह भाग्यवान और निर्मल प्रेम की निशानी माना जाता है। इसके अलावा माथे के बायीं ओर तिल का होना फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है।

आंख पर तिल :-

जिन लोगो की आँखों में तिल होता है उन लोगो के विचार बहुत ही उचे होते हैं इसके अलावा ये लोग थोड़ा भावुक किस्म के होते हैं। ये लोग सभी का भला सोचने वाले होते हैं तथा अपने जीवन में सभी सुखो को प्राप्त करने वाले होते हैं।

नाक में तिल :-

जिन लोगो को नाक के अग्र भाग पर तिल होता है। ऐसे लोग लक्ष्य बना कर चलने वाले होते हैं। साथ ही साथ यह व्यक्ति भी विपरीत लिंग के प्रति बहुत आकर्षित होता है तथा नाक के नीचे कहीं भी तिल हो वह व्यक्ति भी अधिक विलासी होगा तथा उस व्यक्ति को सोना काफी पसन्द होता है।

साथ ही नाक के दाहिने हिस्से पर तिल जीवन में सुख मिले धन सम्पति की कमी ना हो दर्शाता है और नाक के बाएं हिस्से पर तिल जीवन में संघर्ष हो , सफलता में अड़चने आ सकती हैं। लेकिन ये लोग हर समस्या से आसानी से पर पा लेते हैं।

होंठो में तिल :-

जिन लोगो के उपर की तरफ वाले होंठ के दाँए तरफ़ तिल होता है उन लोगो को अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग और साथ मिलता है। इसके साथ ही होठ के उलटी तरफ तिल होना सही नहीं माना जाता ऐसा कहा जाता है की उनके साथी के लिए ये नुकसानदायक होता है और काफी मुस्किलो का सामना करना पड़ता है।

जिनके निचले होंठ के दाए तरफ़ तिल हो तो वह व्यक्ति अपने क्षेत्र में बहुत तरक्की प्राप्त करते हैं। इस तरह के व्यक्ति खाने पीने का ज्यादा ध्यान रखते है साथ है वह नए तरिके के कपड़ो के भी बहुत शौकीन होते है।

गाल पर तिल :-

जिन लोगो की दाएं गाल पर तिल होता है माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति बहुत ही धनवान होता है साथ ही यदि किसी व्यक्ति की बायीं गाल पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति थोड़ा खर्चीला किस्म का हो सकता है।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *