अगर आप भी करना चाहते हैं अपनी सारी परेशानियों को दूर तो जरूर अपनाएं ये उपाय

Posted by: | Posted on: August 17, 2021

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : वैसे तो हम सबके जीवन में बहुत सी परेशानियां होती हैं। जीवन में सु:ख-दु:ख का होना बना रहता है। कभी हमारे जीवन में सुख होता है , तो कभी हमें दु:ख का सामना भी करना पड़ता है। कहीं बार मनुष्य के जीवन में इतनी परेशानियां आ जाती हैं कि उन्हें परेशानियों के सुझाव ही नहीं मिल पाते है। वह समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। उनके लिए सही है और क्या करने से उनके जीवन में और ज्यादा कठिनाइयां आ सकती हैं।

ज्यादातर यह देखा गया है कि अगर मनुष्य को अधिक प्रकार की परेशानी या दिक्कतें होने लगती हैं, तो उनका किसी भी प्रकार के कार्य में ध्यान नहीं लगता और वह सारा दिन उसी बारे में सोचते रहते हैं। वह उन परेशानियों का सुझाव ढूंढने का प्रयास करते हैं। लेकिन इतनी परेशानियां होने के कारण उनके मस्तिष्क में कोई सुझाव भी नहीं आ पाता और वह लोगों से दूर रहने की कोशिश करने लग जाते हैं। आइए देखते हैं कि आप अपनी परेशानियों का उपाय किस प्रकार कर सकते है:-

धन से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए करें यह उपाय :-

यह माना जाता है कि धन से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए लोग अपने घरों में मनी प्लांट स्थापित करते हैं। घर पर मनी प्लांट रखने से सुख, समृद्धि, धन जैसे लाभ मिलते हैं। मनी प्लांट को आप किसी भी मौसम में लगा सकते हैं।

मनी प्लांट को लगाने के बाद इसमें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है, लेकिन अगर आपने मनी प्लांट लगाया है तो ध्यान रखें। अगर कोई भी पत्ता आप को सुखा दिखाई देता है तो उसको आप हटा दे। हरा स्वस्थ मनी प्लांट घर के आसपास अच्छी ऊर्जा का संचार करता है और घर में बीमारी को घुसने नहीं देता है।

मानसिक परेशानी को दूर करने के लिए करें ये उपाय :-

मानसिक परेशानी से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार को हनुमान जी का जाप करना चाहिए। शनिवार के दिन शनि देव को सरसों के तेल चढ़ाए ओर पीपल के पेड़ की परिक्रमा लगाए।

यह उपाय करने से आपकी मानसिक परेशानिया कम होने लगेगी। ध्यान रखे आपको हर मंगलवार और शनिवार यह उपाय जरूर करने हैं।

व्यापार से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए करें ये उपाय :-

अगर आपको व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है और अनेक प्रयास करने के बाद भी आपको किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं हो रहा है। तो आप जहां भी कार्य करते हैं, वहा पर गणपति जी की छोटी सी मूर्ति की स्थापना करें।

कोई भी कार्य करने से पहले गणपति जी की धूप, दीप आदि से पूजा करें। इससे आपके कारोबार में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *