ये 4 चीजों को जरूर रखे अपने घरों में , हमेशा बनी रहती हैं घर मे सुख शान्ति

Posted by: | Posted on: August 18, 2021

फरीदाबाद (पिंकी जोशी ) : हर मनुष्य चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे। लेकिन कभी-कभी पैसों से संबंधित परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। शास्त्रों में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर में धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकते है। कुछ चीजें शास्त्रों में ऐसी बताई गई हैं जिन्हें अवश्य घरो में रखना चाहिए। इन चीजों को घर में रखने से आपके घर में अनाज और धन की कमी नहीं रहती है।

आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से सुख शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।

  • शहद को घर मे अवश्य रखना चाहिए। कहा जाता है कि शहद का घर मे होना बहुत शुभ माना जाता है। पूजा पाठ के समय , हवन आदि में भी शहद का प्रयोग किया जाता है। शहद एक ऐसा पदार्थ है जिसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वातावरण भी शुद्ध रहता है।
  • घर में चंदन रखना बहुत ही अच्छा होता है। उसकी खुशबू से सारे वातावरण में शुद्धता फैलती है और घर मे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। चंदन बहुत ही पवित्र माना जाता है। किसी भी अवस्था में इसकी सुंगध कम नहीं होती है। इसलिए घर में चंदन की लकड़ी रखनी चाहिए।
  • गाय के घी सबसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसका उपयोग हर पूजा-पाठ के कामो में किया जाता है। गाय का घी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। घर में हमेशा गाय का शुद्ध घी जरूर रखना चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि घी का बरतन कभी भी पूरी तरह से खाली न हो।
  • चावल को शुक्र का अन्न माना गया है। शुक्र ग्रह भौतिक सुख-शांति को प्रदान करने वाला ग्रह होता है, इसलिए घर में चावल को कभी भी पूरी तरह से समाप्त नहीं होने देना चाहिए। चावलो का बर्तन हमेशा भर कर रखना चाहिए। घर के मंदिर में भी अक्षत जरूर रखने चाहिए और तिलक के साथ अक्षत जरूर लगाएं। इससे घर में समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *