तिनका तिनका इंडिया अवार्ड जेल अधीक्षक फरीदाबाद जय किशन छिल्लर को

Posted by: | Posted on: December 7, 2021

तिनका तिनका इंडिया अवार्ड जेल अधीक्षक फरीदाबाद जय किशन छिल्लर को

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव)। इस वर्ष 2021 का तिनका तिनका इंडिया अवार्ड जेल अधीक्षक फरीदाबाद जय किशन छिल्लर को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों जैसे जेल के बंदियों के सुधार व पुनुरुथान के दिया जाएगा। यह अवार्ड भोपाल मध्य प्रदेश के महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं श्री अरविंद कुमार भारतीय पुलिस सेवा के द्वारा 9 दिसम्बर 2021 को केंद्रीय जेल भोपाल में दिया जाएगा। यह हरियाणा जेल विभाग के लिए बहुत ही गर्व की बात ह।

तिनका तिनका इंडिया अवार्ड्स : 2021: चुने गए 16 बंदी और 2 जेल अधिकारी

●  इस वर्ष का विषय था-जेल में टेलीफोन

●  2 बंदियों  को मिलेगा- विशेष तिनका तिनका बंदिनी पुरस्कार से सम्मानित होंगे

●  सबसे युवा पुरस्कृत बंदी 25 साल और सबसे बुज़ुर्ग 64 साल का

●  पुरस्कार श्री अरविंद कुमार, (आइपीएस) महानिदेशक. मध्य प्रदेश जेल और सुधारात्मक सेवाएं देंगे

 ●  जूरी में श्री सुधीर यादव, आइपीएस (सेवानिवृत्त) और पूर्व डीजी, दिल्ली जेल, श्री अरुण कुमार गुप्ता, आइपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व डीजी, पश्चिम बंगाल, जेल और डॉ वर्तिका नन्दा संस्थापक, तिनका तिनका थे

   मानवाधिकार दिवस के लिए तिनका तिनका अवार्ड्स इंडिया 2021 के सम्मानों की घोषणा की गई है। बंदियों और कर्मचारियों के लिए स्थापित इन इकलौते पुरस्कारों के उत्सव का यह 7वां वर्ष है। इनकी संस्थापक जेल सुधारक वर्तिका नन्दा हैं। इस वर्ष 3 श्रेणियां थीं- पेंटिंग, विशेष उल्लेख और जेल प्रशासन। 12 बंदियों को पेंटिंग श्रेणी में पुरस्कार मिला है जबकि 2 बंदियों को जेल जीवन में उनके विशेष योगदान के लिए चुना गया है। 2 जेल कर्मचारियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *