( विनोद वैष्णव ) |फ़िल्म से अभिनेता की पहली झलक आज रिलीज हो गई है और रितिक रोशन को बिहारी अवतार में पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।अभिनेता रितिक रोशन पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे और अपने किरदार में बारीकियों को सही करने के लिए अभिनेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रितिक रोशन की कड़ी मेहनत रंग लाई क्योंकि फ़िल्म से अभिनेता के पहले लुक ने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया है। 22 जनवरी को सरस्वती पूजा के अवसर पर रितिक रोशन ने फ़िल्म की शुरुवात की थी। ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए अभिनेता ने लिखा,”सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के शुभ दिन पर, मैं सुपर 30 की मेरी यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं, जहां मैं पहली बार एक शिक्षक की भूमिका निभाने जा रहा हूं। सरस्वती देवी हमारे इस प्रयास को आशीर्वाद बरसाये।”बनारस में आज शूट की शुरुआत हो गई है जिसके बाद रितिक रोशन शूट करने के लिए भोपाल और पटना रवाना होंगे। फिल्म का आखिरी भाग पटना में फ़िल्माया जाएगा। हालांकि अन्य शहरों के साथ पटना को मुंबई में सेट के रूप में बनाया जाएगा।निर्देशक विकास बहल मुंबई के तीन शहरों को प्रामाणिकता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि फिल्म का प्रमुख भाग सेट पर फ़िल्माया जाएगा।रितिक रोशन और फिल्म की टीम इन दिनों अक्सर आनंद कुमार से मुलाक़ात कर रही है ताकि उनके बारे में विवरण से जानकारी प्राप्त कर सके।फिल्म की मुख्य अभिनेत्री का चयन करना अभी बाकी है।विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में पटना के निवासी गणितज्ञ आनंद कुमार के चरित्र को प्रदर्शित किया जाएगा, जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है।विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, रितिक रोशन अभिनीत ‘सुपर 30’ 25 जनवरी 2019 को रिलीज करने के लिए तैयार है।
Related Posts
कैनाज डांस ऑफ सोल द्वारा आयोजित नृत्यशाला का समापन
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। ग्रीष्म कालीन नृत्यशाला का समापन आज पूरे धूमधाम से व सफलतापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर…
सूरजकुंड मेले में मंत्री विपुल गोयल ने हुक्के का आनंद लिया
सूरजकुंड (विनोद वैष्णव )। 33वे अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड क्राफ्ट मेले में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार…
पोल डांसिंग और स्केचिंग के बाद अब जैकलिन फर्नांडीज़ ने घुड़सवारी का किया रुख
( विनोद वैष्णव )| जैकलिन फर्नांडीज़ उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में एक है जो अपनी ज़िंदगी मे कुछ नया सीखना पसंद…