फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| स्टार बज ने होटल पार्क प्लाजा में ‘इंडियाज स्टाइल आइकन कैलेण्डर 2019 की प्री ओपनिंग की जिसमें मुख्य रूप से स्टाइल आइकन अमित तलवार, मॉडल मीनाक्षी दत्त, मॉडल एक्ट्रेस मोनिका कोहली, उपासना मारवाह, रेशम शर्मा डिजाइनर, दीपा जैन, मॉडल सरोगनी चटर्जी, मॉडल दिनेश मोहन, मेकअप एक्पसर्ट अहाना छाबड़ा, आइकन एण्ड क्रूसेडर की नीतू सिंघल ने शिरकत की। स्टार बज की डायरेक्टर सीमा गुम्बर ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि स्टार बज यह अपना दूसरा इवेंट कलेंडर लॉच कर रहा है और पिछली बार की तरह इस बार भी कैलेण्डर 2019 की लॉचिंग धमाकेदार होगी। उन्होंने बताया कि इस बार कैलेण्डर में अलग-अलग फील्ड में एक स्टाइल आइकन बन चुके लोगों को जगह दी गई है और कुल 20 सेलेब्रिटी इस बार कैलेण्डर का हिस्सा होंगे। जिसमें एक्ट्रेस, एक्टर, मॉडल, डिजाइनर एवं बहुत कम समय में अपने क्षेत्र में एक स्टाइल आइकन बन चुके युवाओं को भी इस कैलेण्डर में जगह दी गई है। स्टार बज की डायरेक्टर सीमा गुम्बर ने बताया कि इस बार कैलेण्डर लॉचिंग की जो तारीख तय की गई है वह 21 अक्तूबर है। उन्होंने सभी सेलेब्रेटीज का ‘इंडियाज स्टाइल आइकन कैलेण्डर 2019 की प्री ओपनिंग में आने पर आभार जताया और कहा कि स्टार लगातार अपने प्रयास बनाए रखेगी और अपनी कैलेण्डर लॉचिंग की इस कड़ी को निरंतर जारी रखेगी।
Related Posts
रुम नंः007 कमर्शियल मु़वी की शूटिंग दिल्ली में जारी हे
नई दिल्ली ( विनोद वैष्णव ) | कमर्शियल मु़वी जिस का नाम रुम नंः007 है। ये मूवी बॉलीवुड के यंग…
जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल दिल्ली NCR की जानी मानी टैरो कार्ड रीडर पूजा ए भंडारी से
मेष:- आप अपने सहयोगियों के साथ समय बिताना चाहते हैं लेकिन अपने सहकर्मियों के लिए म्यूजिकल इवनिंग आयोजित करने का…
संजू” के नए पोस्टर में देखिए रणबीर कपूर का मुन्ना भाई लुक
( विनोद वैष्णव )संजू के निर्माताओं ने फिल्म से रणबीर का एक और पोस्टर जारी कर दिया है जो 2003…