फरीदाबाद (विनोद वैष्णव/दीपक शर्मा )। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली को रिदम ग्रुप ऑफ टेलेंट ने उनको सामाजिक, धार्मिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘मानव शान सम्मानÓ से अलंकृत किया। सूरजकुण्ड स्थित ग्रीनफील्ड कॉलोनी में आयोजित प्रतिभा खोज व मान-सम्मान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली ने नन्हें-मुन्ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना करते उनको अपने छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन एवं रिदम ग्रुप ऑफ टेलेंट द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं को उभारने वाले इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपने टेलेंट प्रदर्शन करने का मौका मिलता है, जिससे वो भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इस अवसर पर रिदम ग्रुप ऑफ टेलेंट के पं० ब्रिजेश शर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि वो इसी तरह जन सेवा करते रहें, ताकि समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकें। इस अवसर पर पार्षद हेमा बैंसला, पूर्व एसएचओ आशा, मोहित शर्मा, मीनाक्षी, वन्दना एवं रिददम ग्रुप के पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित रहे।
Related Posts
प्रभास के प्रसंशको की तादाद उत्तर भारत में है सबसे ज़्यादा
Vinod Vaishnav | पूरे विश्व में अपने प्रतिष्ठित बाहुबली चरित्र के लिए प्रसिद्ध प्रभास के प्रसंशको की संख्या यू तो…
“शादी तेरी बजायेंगे हम बैंड” की टीम ने दिल्ली में किया फिल्म का म्यूजिक रिलीज
( विनोद वैष्णव )।रंग्रीजा फिल्म्स के बैनर के तहत प्रदर्शित, आगामी कॉमेडी-ड्रामा फ़्लिक “शादी तेरी बजायेंगे हम बैंड” रिलीज की ओर…
मेरी वर्जिन डायरी फिल्म का नाम हिंदू में ‘द वर्जिन ट्री’ से प्रेरित है
( विनोद वैष्णव ) |वर्जिन पेड़ अपनी पूजा के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर कैंपस के छात्र वेलेंटाइन डे पर Dumdammy…