फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। ओमेक्स आईट साईना टॉवर सैक्टर 86 में दिवाली, गोर्वधन व छठ पूजा को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विशेषकर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में महिलाओं, युवतियों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं भी दी।इस मौके पर जितेन्द्र साहू ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार ने जो पहल की है वह वाकई में एक प्रशंसनीय है उन्होंने कहा कि हमें भी सरकार की इस पहल को आगे बढ़ाते हुए बेटियों को आगे लाना चाहिए और उनहें आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटिया ही वह है जो एक नहीं बल्कि दो धरो को स्वर्ग बनाती है अगर वह स्वयं सक्षम होगी तभी वह दूसरो केा भी सक्षम कर सकेगी। इसीलिए हम सभी को समय समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं व बेटियों को आगे लाने का प्रयास करना चाहिए ताकि बेटिया भी यह नहीं समझे कि वह किसी से कम है।कार्यक्रम के अंत में सीए मनोज जैन ने सभी का आभार जताया और कहा कि समय समय पर इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन होना चाहिए जिससे मनोरंजन के साथ साथ आपसी एकता व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर बच्चो के लिए भी विभिन्न तरह की गेमो का आयोजन किया गया जिसका बच्चो ने भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर इस मौके पर जितेन्द्र साहू, सीए मनोज जैन, घनश्याम बिनानी, सुनील अग्रवाल, राजीव भाटिया, सुशील गुप्ता, सतीश तिवारी, दीपक तुलीसीयान, कुनाल बहल आदि ने इस कार्यकम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Related Posts
एमवीएन विश्वविद्यालय पलवल में पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया
पलवल (विनोद वैष्णव ) | एमवीएन विश्वविद्यालय पलवल में पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि…
सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में हरियाली तीज व 72वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में हरियाली तीज व देश की आज़ादी की 72वीं वर्षगांठ बड़े ही…
डिज़ाइनर दुपट्टों का फैशन हुआ पॉपुलर
डिज़ाइनर दुपट्टों का फैशन हुआ पॉपुलर, देखें प्लेन सूट के साथ कैसा दुपट्टा लगेगा बेस्ट ,इन दिनों मार्केट में दुपट्टों…