फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र बबली ने अपनी टीम के साथ फरीदाबाद से गांव कंसाला रोहतक में जाकर भगवान परशुराम मूर्ति की स्थापना की। फरीदाबाद के रहने वाले पूर्व फौजी प्रेमचंद गौड ने अपने पैतृक गांव रोहतक के कंसाला में भगवान परशुराम मूर्ति की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें फरीदाबाद से सैंकड़ों परशुराम भक्तो नें अपनी श्रद्धा दिखाते हुए मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पधारते हुए भगवान परशुराम मूर्ति की स्थापना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र विद्या के महान गुरू थे। उन्होंने भीष्म, द्रोण व कर्ण को शस्त्र विद्या प्रदान की। उन्होंने अत्रि की पत्नी अनसूया, अगस्त्य की पत्नी लोपामुद्रा व अपने प्रिय शिष्य अकृतवण के सहयोग से विराट नारी-जागृति-अभियान का संचालन भी किया था। इस मौके पर महंत श्री शिवनाथ ने विधिवत रूप से मूर्ति स्थापना कराई। मूर्ति स्थापना में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के प्रधान सत्यनारायण, कर्मबीर उपप्रधान, सुरेश सचिव, धर्मबीर हैड कैशियर, ओमप्रकाश गौड कैशियर, ऋषि, बिरेन्द्र, महेन्द्र, धर्मसिंह, आनन्द सिंह, रामधारी, कृष्ण, नरेश पटवारी, सुरेश, महावत, सतबीर, जितेन्द्र (पप्पी), हरिओम शर्मा, रणधीर, सुरेन्द्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
एनसीसी व टीम चाण्क्य टीसीए के फाईनल में
फरीदाबाद vinod Vaishnav । टीसीए कप का पहला सेमीफाइनल मैच तिगांव स्थित नचौली गांव में क्रिकेट एरिना मैदान में खेला…
सुधा रुस्तगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च फरीदाबाद में दंत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। सुधा रुस्तगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड रिसर्च फरीदाबाद में कंसर्वेटिव दंत चिकित्सा और एंडोडोंटिक्स…
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय की नई कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती ने संभाला कार्यभार
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के जियोग्राफी विभाग की अध्यक्षा डॉ. विजयवंती ने औपचारिक रूप से कार्यकारी प्राचार्या…